विज्ञापन

अहमदाबाद धंधुका हिंसा: NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान आधी रात दुकान जलाते दिखे लोग, आरोपियों की तलाश तेज

अहमदाबाद में भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही रात भर तलाशी अभियान भी चलाया गया. 

अहमदाबाद धंधुका हिंसा: NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान आधी रात दुकान जलाते दिखे लोग, आरोपियों की तलाश तेज
  • अहमदाबाद जिले के धंधुका कस्बे में ओवरटेकिंग विवाद के दौरान एक युवक की मौत हो गई.
  • हिंसा के दौरान स्थानीय दुकानों और वाहनों में आग लगाने की घटनाएं हुईं. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही हत्या और तोड़फोड़ को लेकर दो एफआईआर दर्ज की गई है.

अहमदाबाद जिले के धंधुका कस्बे में शनिवार को ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते जानलेवा हिंसा में बदल गया. इस घटना में एक शख्‍स की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दो एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें से एक एफआईआर हत्‍या की है और दूसरी तोड़फोड़ की. इस घटना के बाद एनडीटीवी की ग्राउंड रिपोर्ट में कुछ लोग आधी रात को एक दुकान में आग लगाते नजर आए. एसपी ओम प्रकाश जाट ने एनडीटीवी से कहा कि रविवार को पूरे दिन अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी. 

धंधुका में भड़की हिंसा के बाद एनडीटीवी की ग्राउंड रिपोर्ट में आधी रात के वक्‍त कुछ लोग एक दुकान को आग के हवाले करते देखा गया. दुकान से आग की लपटें उठते दिखाई दी. हालांकि दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर बाद आग को बुझा दिया. अब पुलिस ने दुकान में आग लगाने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में बाइक ओवरटेकिंग पर बवाल, युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Add image caption here

Add image caption here

पुलिस ने रात भर चलाया तलाशी अभियान

अहमदाबाद पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही रात भर तलाशी अभियान भी चलाया गया. 

एसपी ओम प्रकाश जाट ने इस पूरी घटना का ब्‍योरा दिया. उन्‍होंने एनडीटीवी को बताया कि रविवार को पूरे दिन अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: 'मीटर रीडर' बनकर घर में घुसी पुलिस, नाबालिग को खरीदकर रेप करने वाले आरोपी को 13 साल बाद पकड़ा और फिर...

Latest and Breaking News on NDTV

मामूली कहासुनी के बाद युवक की मौत, भड़की हिंसा 

अहमदाबाद जिले के धंधुका में शनिवार को हुई हाथापाई में एक युवक की मौत हो गई. घटना की शुरुआत दो समुदायों के दो व्यक्तियों के बीच मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद से हुई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कहासुनी से शुरू हुई मामूली झड़प हिंसा में तब्दील हो गई, जिसके दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया. पैर में चाकू से जानलेवा घाव लग गया, जिसके बाद पैर की नस कट जाने से मौत हो गई. 

मौत के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई और उसने स्थानीय दुकानों में आग लगा दी. साथ ही कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया. इस मामले को नियंत्रित करने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था बहाल की. ​​स्थिति को और बिगड़ने से रोकने और शांति बनाए रखने के लिए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

अधिकारियों ने चाकूबाजी की घटना में कथित तौर पर शामिल दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच कर रही है. स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. 

लेखक के बारे में
img
सौरभ वक्तानिया
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhandhuka Violence, Ahmedabad Murder Case, Overtaking Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com