- अहमदाबाद के धंधुका कस्बे में मोटरसाइकिल ओवरटेक करने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया
- विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया. जांघ की नस कटने से उसकी मौत हो गई
- इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानों को आग लगा दी. बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी
गुजरात में दो लोगों के बीच मोटरसाइकल को ओवरटेक करने का विवाद इतना बढ़ा कि बड़ा बवाल हो गया. एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद भड़की भीड़ ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया. हालात संभालने के लिए पुलिस को बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात करनी पड़ी.
घटना अहमदाबाद जिले के धंधुका कस्बे में हुई. शनिवार को बाइक की ओवरटेकिंग को लेकर दो लोगों में कहासुनी हो गई. दोनों अलग समुदाय के थे. देखते ही देखते हाथापाई होने लगी. बात इतनी बढ़ी कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया. उसकी जांघ की बड़ी नस कटने से काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. आगजनी की घटना से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बन गया.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे. 200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई. तनाव फैलने से रोकने के लिए अन्य इलाकों में भी फोर्स लगा दी गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कस्बे में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाह फैलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि हिंसा के पीछे की साजिश और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं