कार का पहिया निकल जाने से हादसा हुआ है.
- पंचमहल की घटना
- कार का पहिया हुआ था अलग
- 3 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया
अहमदाबाद:
गुजरात के पंचमहल में एक कार नाले में गिर गई है जिसमें सवार एक ही परिवार के 7 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं 3 लोगों को बचा लिया गया जिनका इलाज किया जा रहा है. इस बात की जानकारी पंचमहल के पुलिस अधिकारी एबी देवधा ने दी है. घटना कल रात की है. मिली जानकारी के मुताबिक हलोल-बोदिली रोड के पास मोड़ पर कार का पिछला पहिया निकल गया जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई जिसमें पानी भरा हुआ था.
दिल्ली के शेखसराय में बीच सड़क कार पर लगी आग, ड्राइवर की जलकर मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 3 लोगों को बचा लिया गया लेकिन बाकी 7 को जान नहीं बचाई जा सकी. सभी मृतक बदोली के रहने वाले एक ही परिवार के हैं. ये सभी हलोल से अपने रिश्तेदार के यहां से आ रहे थे. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जम्बूघोडा के अस्पताल में चल रहा है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है.
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिट्टी धंसने से अचानक खाई में गिर गई कार
मृतकों में मोहम्मद बिलाल(17), मोहम्मद राउफ (14), मोहम्मद साजिद(13), गुल अफरोज (13), मोहम्मद ताहिर, और मोहम्मद यूसुफ (7) हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Panchmahal In Gujarat, Car Accident In Gujarat