FIFA World Cup 2026, England vs Norway Controversy Viral Video: FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड और नॉर्वे के मुकाबले के दौरान एक विवादित घटना ने काफी चर्चा बटोरी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड के बराबरी वाले गोल से पहले गेंद स्टेडियम के ऊपर लगे कैमरे के केबल से टकराई थी, लेकिन इसके बावजूद खेल जारी रहा. घटना पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम की है. नॉर्वे के गोलकीपर ओरजान नाइलैंड ने गोल किक ली, जो ऊपर लगे कैमरे के केबल से टकरा गई. इसके बाद गेंद इलियट एंडरसन के पास पहुंची. एंडरसन ने गेंद एंथनी गॉर्डन को पास की और गॉर्डन ने शानदार मूव बनाते हुए जूड बेलिंगहम को गेंद थमा दी. बेलिंगहम ने मौके का पूरा फायदा उठाया और दमदार बाएं पैर के शॉट से गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया.
Before England's goal in minute 45+2 against Norway, the sensor in the Connected Ball showed no peak in the 'heartbeat of the ball' when in the air, and therefore no evidence that the ball touched the overhead wire and changed the movement of the ball. pic.twitter.com/gYf9ukfveT
— FIFA Media (@fifamedia) July 11, 2026
The ball hit the camera cable for England's equaliser. pic.twitter.com/LyxZtLB5ub
— World Cup HQ (@WorldCup26HQ) July 11, 2026
England's goal was a result of the ball hitting the camera cable pic.twitter.com/mwX24yGShj
— MickLew (@MickLew) July 11, 2026
नॉर्वे के खिलाड़ियों ने जताई आपत्ति
गोल के तुरंत बाद नॉर्वे के खिलाड़ियों ने रेफरी से शिकायत की कि गेंद खेल के दौरान कैमरे के केबल से टकराई थी, इसलिए खेल रोका जाना चाहिए था. हालांकि रेफरी ने गोल को वैध माना और फैसला नहीं बदला. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी कई प्रशंसकों ने सवाल उठाए कि इस मामले में VAR को हस्तक्षेप करना चाहिए था.
दूसरे हाफ में VAR ने रद्द किया नॉर्वे का गोल
नॉर्वे की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. दूसरे हाफ में टोरब्योर्न हेगेम ने कॉर्नर पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन VAR की समीक्षा के बाद यह गोल रद्द कर दिया गया. जांच में पता चला कि कॉर्नर लिए जाने से पहले एर्लिंग हालैंड ने इंग्लैंड के इलियट एंडरसन को धक्का देकर गिरा दिया था. रेफरी ने वीडियो देखने के बाद बिल्ड-अप में फाउल माना और गोल को खारिज कर दिया.
फैसले से नाराज दिखे नॉर्वे के खिलाड़ी
गोल रद्द होने के बाद नॉर्वे के खिलाड़ियों ने रेफरी के फैसले का विरोध किया. एक ही मैच में दो विवादित घटनाओं के बाद यह मुकाबला लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं