स्पेन के युवा खिलाड़ी लमीन यमाल ने लॉस एंजिल्स में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम के खिलाफ़ मैदान पर उतरकर एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. यमाल, जो वर्ल्ड कप में अपना छठा मैच खेल रहे हैं, अब इस टूर्नामेंट में 18 साल या उससे कम उम्र के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. इससे पहले टूर्नामेंट में, ग्रुप स्टेज में सऊदी अरब के खिलाफ़ गोल करने के बाद, यमाल वर्ल्ड कप मैच में गोल की शुरुआत करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. उनसे आगे सिर्फ़ पेले थे, जिन्होंने 1958 में यह कारनामा किया था.
मिकेल मेरिनो ने 88वें मिनट में बेल्जियम के बैकअप गोलकीपर सेने लैमेंस की गलती का फायदा उठाकर गोल किया जिससे स्पेन ने 2-1 से जीत हासिल करके विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. मेरिनो लगातार दूसरे मैच में स्पेन के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी साबित हुए. स्पेन सेमीफाइनल में मंगलवार को डलास में टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार फ्रांस का सामना करेगा.
मेरिनो 86वें मिनट में मैदान पर आए और उन्होंने तुरंत ही गोल कर दिया. उन्होंने बॉक्स में घुसकर तब गोल दागा जब लैमेंस पाउ कुबार्सी के लंबे शॉट के रिबाउंड को नहीं रोक पाए थे. मेरिनो ने पिछले मैच में स्पेन की पुर्तगाल पर 1-0 की जीत में इंजरी टाइम के शुरुआती समय में सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर आकर गोल भी किया.
गोलकीपर लैमेंस को 71वें मिनट में मैदान में उतरना पड़ा, क्योंकि बेल्जियम के लंबे समय से गोलकीपर रहे थिबाउट कर्टोइस जांघ में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे. बेल्जियम ने अंतिम मिनटों में बराबरी का गोल करने के लिए जीजान से प्रयास किया, लेकिन आयमेरिक लापोर्टे ने सर्वश्रेष्ठ मौके पर बाहर शॉट से मार दिया.
स्पेन के लिए फैबियान रुइज़ ने 30वें मिनट में गोल किया। बेल्जियम के फॉरवर्ड चार्ल्स डी केटेलेरे ने 41वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। यह टूर्नामेंट में पहला अवसर है जबकि स्पेन ने गोल खाया. स्पेन मार्च 2023 से लगातार 37 मैचों में अजेय रहा है.
यह भी पढ़ें: रोनाल्डो- ब्रुइन का सपना तोड़ने वाले मिकेल मेरिनो ने नाम हुआ इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: कौन हैं स्पेन के मिकेल मेरिनो? पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो और केविन डी ब्रुइन का तोड़ा सपना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं