विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2020

कोरोनावायरस के कारण भारत में होने वाली फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप को किया गया स्थगित

कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप अब फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2020 (FIFA U-17 Women's World Cup) पर भी पड़ा है. COVID-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत में होने वाली फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया गया है.

कोरोनावायरस के कारण भारत में होने वाली फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप को किया गया स्थगित
कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप को किया गया रद्द
  • कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप स्थगित
  • 2 नवंबर से लेकर 21 नवंबर के बीच भारत में होना था आयोजन
  • कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप अब फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2020 (FIFA U-17 Women's World Cup) पर भी पड़ा है. COVID-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत में होने वाली फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 2 नवंबर से लेकर 21 नवंबर कर भारत में ही होना था. लेकिन, अब कोरोना के खतरे को देखते हुए इसे टाल दिया गया है. वैसे, अभी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. फीफा-कन्फेडरेशन वर्किंग ग्रुप ने कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए सर्वसम्मति से फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप को स्थगित करने का फैसला लिया है. बता दें कि फीफा-कन्फेडरेशन वर्किंग ग्रुप की बैठक में U-17 और U-20 महिला वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट को भी इस साल टाल दिया जाएगा. गौरतलब है कि फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेने वाली थी, भारत में अंडर 17 वर्ल्डकप के मैच नवी मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, भुवनेश्वर और गुवाहाटी में खेले जाने वाले थे. बता दें कि वायरस के खतरे को देखते हुए ही पूरी दुनिया में होने वाले खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है. कोरोना के चपेट में अबतक टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic), विंबलडन (Wimbledon) जैसे बड़े टूर्नामेंटों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा क्रिकेट की बात करें तो आईपीएल (IPL 2020) जैसे टूर्नामेंट पर भी रद्द करने के आसार नजर आ रहे हैं.

भारत में कोरोना का खतरा काफी बढ़ गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 2547 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 62 पहुंच गया है. इसके अलावा 163 लोगों का उपचार किया जा चुका है. पिछले 24 घंटे में 478 नए मामले सामने आए हैं. बता दें कि देश में कोरोना संकट को लेकर 14 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com