फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच हुआ राउंड ऑफ 16 का मुकाबला रोमांचक रहा. मुकाबले के 78वें मिनट तक ऐसा ही लगा कि मिस्त्र ने डिफेंडिंग चैंपियन का बोरिया बिस्तर बांध दिया है, लेकिन अर्जेंटीना ने आखिरी के 13 मिनटों में जबरदस्त वापसी की और फाइनल सीटी बजने के बाद 3-2 के स्कोर से मैच जीत लिया. हालांकि, अर्जेंटीना की जीत के बाद बवाल भी हुआ. मिस्त्र ने आरोप लगाए कि पूरे मैच के दौरान रेफरी और वीएआर ने अर्जेंटीना का समर्थन किया. जिससे मेसी एंड कंपनी के लिए वापसी के दरवाजे खुले रहे. मुकाबले के बाद मिस्र के कोच होसाम हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई गंभीर आरोप लगाए और उन पलों को गिनाया जिसका सीधा फायदा अर्जेंटीना को हुआ. होसाम हसन ने यहां तक कहा कि वह अब वर्ल्ड कप नहीं देखेंगे. मैच में ऐसे कई पल आए, जिसमें अर्जेंटीना को लाभ मिला, लेकिन दो फैसले खासकर ऐसे रहे, जो अर्जेंटीना के पक्ष में गए तो सबके कान खडे़ हो गए.
रेफरी, वीएआर के फैसले पर विवाद
मुस्तफ़ा ज़िको का गोल नामंज़ूर:
जब मिस्त्र 1-0 से आगे था, तो मिडफ़ील्डर मुस्तफ़ा ज़िको ने 58वें मिनट में एक शानदार काउंटर-अटैकिंग मूव को पूरा करके गोल किया था और टीम की बढ़त 2-0 कर दी थी. लेकिन, रेफ़री फ़्रैंकोइस लेटेक्सियर को वीडियो असिस्टेंट रेफ़री ने पिचसाइड लगे मॉनिटर पर बुलाया. उन्होंने फ़ुटेज देखी और गोल नामंज़ूर कर दिया. वीडियो असिस्टेंट रेफ़री ने माना कि बिल्ड-अप में मिस्त्र के मिडफील्डर मारवान अटिया ने अर्जेंटीना के खिलाड़ी लिसांद्रो मार्टिनेज को खींचा था और उनके पांव पर पांव रखा था. रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर ने ऑन-फील्ड रिव्यू के बाद गोल रद्द कर दिया.
3. The foul on Licha preceding Egypt's disallowed goal. A clear foul. Attia steps on Lisandro's supporting foot, preventing him from continuing the play. While it's not a high-intensity stomp, it's enough to prevent the advance, as the Argentine can't continue with his stride. pic.twitter.com/4K9kq5lkdg
— MessiStan02 #bagged 😔 (@Stan_Incarnated) July 7, 2026
हालांकि, इस फैसले से कई दिग्गजों के कान खड़े हुए, क्योंकि जिसे फाउल माना गया, वो मिस्त्र के हाफ के अंदर हुआ था, जब अर्जेंटीना अटैक करने वाली टीम थी. मिस्त्र ने बॉल जीती और स्कोर किया. जानकारों और फ़ैन्स का कहना था कि यह घटना बहुत पहले (लगभग 10 सेकंड पहले) और बहुत दूर (लगभग 100 यार्ड) हुई थी.
इसलिए, यह कहना कि ज़िको के गोल में इसका कोई रोल था, किसी को पचा नहीं. जानकारों ने माना कि VAR ने गलत फैसला लिया. हालांकि ज़िको ने इसके कुछ ही मिनट बाद स्कोर 2-0 कर दिया था. लेकिन अगर पिछला गोल हो गया होता, तो मिस्त्र के पास 3-0 की बढ़त होती, जिससे अर्जेंटीना के लिए वापसी करना और भी मुश्किल हो जाता.
लेट पेनल्टी का फैसला
मैच के आखिर में, जब मिस्त्र वापसी करने की कोशिश कर रहा था, अर्जेंटीना के पेनल्टी बॉक्स के अंदर एक बड़ी घटना हुई थी. जब दो पेनल्टी की मांग की गई थी. एक पेनल्टी में अर्जेंटीना के बॉक्स के अंदर एक खिलाड़ी की टीशर्ट खींचीं गई थी, जबकि जबकि सलाह के पैर पर अल्वारेज़ ने पैर मारा था. हालांकि, रेफरी ने सीटी नहीं बजाई और खेल जारी रखने का इशारा किया. यहां तक कि VAR ने भी दखल नहीं दिया, जिससे मिस्त्र कैंप बहुत निराश हुआ.
Cancelled it for Egypt but VAR didn't even check when it was Argentina 🤣 pic.twitter.com/5ewemLIjRv https://t.co/UrI7A7660K
— AB⚕ (@AbsoluteBruno) July 7, 2026
इस फैसले के बाद मिस्त्र के हेड कोच होसम हसन में बहुत गुस्से में दिखे. कमेंटेरों ने भी रेफरी टीम के फैसले की आलोचना की. कई दिग्गजों ने कहा कि VAR गोल से पहले एक छोटी सी गलती के लिए मिस्त्र को पेनल्टी देने के लिए 100 यार्ड पीछे जाने को तैयार था, लेकिन सलाह की शर्ट खींचने की घटना को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर दिया.
🚨GRAVE - Veja todos os lances em que a Argentina foi favorecida contra o Egito pic.twitter.com/d9LEdxQ3ES
— SPACE LIBERDADE (@NewsLiberdade) July 8, 2026
इतना ही नहीं, कई और भी घटनाएं हुईं जहां अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के फाउल को नदरअंजाद किया गया. पूर्व इंग्लैंड स्टार इयान राइट ने कहा कि यदि अर्जेंटीना के खिलाफ दूर हुई घटना पर गोल वापस लिया जा सकता है, तो मिस्र की पेनल्टी अपील की भी कम से कम समीक्षा होनी चाहिए थी. इसका कोई सबूत तो नहीं है कि फीफा किसी का पक्ष ले रहा है, लेकिन एक ही मुकाबलों में दो अलग-अलग टीमों के लिए अलग-अलग फैसले ने जरूर सवाल खड़े किए हैं.
यह भी पढ़ें: एक गोल से तीन कमाल, एंजो फर्नांडीज का नाम इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज, यह रिकॉर्ड किया अपने नाम
यह भी पढ़ें: कितनी है लियोनल मेसी की नेट वर्थ? अरबपति में होती है गिनती, दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में एक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं