खेल की दुनिया कुछ ऐसी ही. इतनी ही खूबसूरत और रोमांचक, जितनी फीफा विश्व कप में मंगलवार को तीन बार के विश्व चैंपियन अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिली. एक ऐसा रोमांचक मुकाबला, जिसने फुटबॉलप्रेमियों का पूरा पैसा वसूल करा दिया, जिसमें तीन बार के विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने पहली बार नॉकआउट में खेलने वाले मिस्र के खिलाफ 2-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 3-2 से जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली.अर्जेंटीना के लिए क्रिस्टियन रो मेरे ने 79वीं, लियोनेल मेस्सी ने 83वें और एन्जो फर्नांडीज ने इंजरी टाइम में खेल के 92वें मिनट में गोल किया. और इसी के साथ ही इजिप्ट का विश्व कप में सफर खत्म हो गया.
मिस्र की बेहतरीन शुरुआती बढ़त
मैच के 15वें मिनट में ही मिस्र ने तब सभी को को हैरान कर दिया. मारवान अत्तिया द्वारा लिए गए कॉर्नर किक पर डिफेंडर यासेर इब्राहिम ने लिसांद्रो मार्टिनेज के ऊपर से शानदार हेडर लगाते हुए अर्जेंटीना के गोलकीपर एमी मार्टिनेज को छकाकर गेंद को सीधे नेट में डाल दिया. यह गोल खान के छह मिनट बाद ही अर्जेंटीना को बराबरी का मौका मिला था, लेकिन फुटबॉल के गॉड कहे जाने वाले लियोनेल मेस्सी पेनल्टी पर चूक गए. खेल के 21वें मिनट में कप्तान लियोनेल मेसी की पेनल्टी को मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शोबेर ने शानदार तरीके से जज करते हुए बाईं तरफ डाइव लगाकर रोक लिया
अर्जेंटीना और मेस्सी बदकिस्मती आगे भी जारी रही. और खेले के 31वें मिनट में मेसी ने एक बेहतरीन फ्री-किक ली जो मिस्र के गोलकीपर को बीट करने के बाद सीधे पोस्ट के ऊपरी हिस्से से टकराकर बाहर चली गई. लेकिन पहले गोल के कॉन्फिडेंस पर सवार मिस्र नियमित अंतराल पर हमले करता रहा. हालांकि, उससे पहला हाफ खत्म होने तक सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरा हाफ में 21वां मिनट फिर से उसके लिए खुशखबरी लेकर आया.
मिस्र का दूसरा गोल
मैच के 66वें मिनट में मिस्र के फारवर्ड मोस्तफा जिको ने एक और गोल दागकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया. इससे अर्जेंटीना की मुश्किलें बहुत ही ज्यादा बढ़ गईं. इस गोल ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की शारीरिक भाषा पूरी तरह बदल दी. और मेस्सी भी एकदम बुझे-बुझे दिखाई पड़े
मेसी ने फिर दूसरे हाफ़ में दिखाया के मैजिक!
पहली बार नॉकआउट में खेल रहे इजिप्ट की नज़र क्वार्टर फ़ाइनल के टिकट पर थी. इजिप्ट इससे पहले कभी अर्जेन्टीना से नहीं जीत पाया था. सिर्फ़ चौथा वर्ल्ड कप खेल रहे इजिप्ट का पलड़ा यकीनन मेसी और तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम के ख़िलाफ़ हल्का माना जा रहा था. इजिप्ट के लिए यासिर इब्राहिम ने 15 मिनट में और मोस्तफ़ा ज़िको ने 67 मिनट में गोल किया और अफ़्रीकी देश ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ 2-0 की बढ़त हासिल कर ली.
मेसी ने पहले हाफ़ पेनल्टी के ज़रिये गोल करने से चूक गये तो लगा आज अर्जेन्टीना का दिन नहीं है. लेकिन अर्जेन्टीना की ओर से पहला गोल क्रिस्टियन रोमेरो ने 79 मिनट में और मेसी ने 83वें मिनट में गोल कर दिया. मेसी के गोल से अर्जेन्टीना ने इजिप्ट के ख़िलाफ़ मुक़ाबले को बराबरी पर ला दिया. मेसी का इस वर्ल्ड कप में 8वां और दुनिया में सबसे ज़्यादा 21वां गोल है. गोल्डन बूट की रेस में मेसी फ़िलहाल सबसे आगे हैं.
अर्जेन्टीना के एंज़ो फ़र्नांडिज़ ने 90+3 मिनट में गोल कर अर्जेन्टीना जीत पक्की कर दी. मैच ख़त्म होते ही मेसी के खुशी के आंसुओं ने करोड़ों फ़ैन्स को भी तर कर दिया. क्वार्टरफ़ाइनल में अर्जेन्टीना की टक्कर अब स्विट्ज़रलैंड और कोलंबिया के मैच की विजेता टीम से टक्कर 12 जुलाई को होगी.
मेसी के सबसे ज़्यादा 21 और 8 गोल
वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी की रेस में अब मेसी की अर्जेन्टीना के साथ नॉर्वे के हालैंड, फ़्रांस के किलियान एमबाप्पे इजिप्ट के मो सालाह और स्पेन के यामाल पर दुनियाभर के फ़ैन्स की नज़रें टिकी हुई हैं.
- 2022 की वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी
- 6 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 21 गोल
- 8 बैलन डिओर ख़िताब
- 40 आधिकारिक ट्रॉफ़ी
- नॉकआउट में 12 गोल इन्वॉल्वमेंट
- नॉकआउट में 6 गोल और 6 असिस्ट
- 6 बार यूरोपीयन गोल्डन शू
- क्लब लेवल पर 918 गोल
विश्व विजेता मेसी के बेहिसाब रिकॉर्ड
लेकिन मेस्सी ने 2022 की वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी को उठाने के साथ बेहिसाब रिकॉर्ड भी बनाये. मेस्सी ने 6 वर्ल्ड कप के 31 मैचों में सबसे ज़्यादा 21 गोल किये हैं. मेस्सी के नाम रिकॉर्ड 8 बैलनडिओर ख़िताब हैं. मेस्सी के नाम 40 आधिकारिक ट्रॉफ़ी हैं. उनके नाम नॉकआउट में 12 गोल इन्वॉल्वमेंट- यानी 6 गोल और 6 असिस्ट हैं, 60 साल में ये किसी फुटबॉलर के लिए सबसे बड़ा नंबर है. मेस्सी के नाम 6 बार यूरोपीयन गोल्डन शू का भी रिकॉर्ड हैं. उनके नाम क्लब लेवल पर 918 गोल का भी रिकॉर्ड है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं