- इस दिन को हर साल एक थीम के तहत मनाया जाता है.
- डायबिटीज में डाइट बहुत अहम मानी जाती है.
- अलसी में फाइबर का पूरा का पूरा खजाना है.
World Diabetes Day 2021 Date: हर साल 14 नवंबर (14 November) को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में डायबिटीज को लेकर जागरूकता बढ़ाना है. डायबिटीज आज के समय की एक गंभीर समस्या बनी हुई है. इस बीमारी को रोकने के लिए न केवल जागरूकता बल्कि लाइफस्टाइल में बदलाव भी अहम है. शहरों में अनियमित खान-पान (World Pneumonia Day) और फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. इस दिन को हर साल एक थीम के तहत मनाया जाता है. आईडीएफ यानी इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (International Diabetes Federation) हर साल वर्ल्ड डायबिटीज डे के लिए एक थीम (World Diabetes Day Theme) चुनता है और 2021 के लिए उनका मेन फोकस है. "डायबिटीज केयर तक पहुंच, यदि अभी नहीं, तो कब?" है. डायबिटीज में डाइट बहुत अहम मानी जाती है. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें में आप डाइट में शामिल कर इस समस्या से बच सकते हैं.
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इन चीजों का करें सेवनः
1. दालेंः
डायबिटीज रोगियों के लिए दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है. दाल को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है. दालें फाइबर का भी बहुत अच्छा सोर्स हैं. दालों में पाए जाने वाला कार्बोहाइड्रेट का 40 परसेंट फाइबर ही होता है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

डायबिटीज रोगियों के लिए दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है. Photo Credit: iStock
2. अलसीः
अलसी में फाइबर का पूरा का पूरा खजाना है. अलसी कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है. ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन सेंसिटिविटी को अलसी खाने से कंट्रोल किया जा सकता है.
3. हरी सब्जियांः
हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हैं. हरी सब्जियों को डाइट में शामिल कर टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं.
4. दालचीनीः
डायबिटीज में दालचीनी को काफी असरदार माना जाता है. दालचीनी में ऐसे कई कंपाउंड पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. दालचीनी वाला दूध पीने से टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.
5. फैटी फिशः
ओमेगा-3 फिश जैसे सालमन, हेरिंग, सार्डिन, मैकेरल, ट्राउट और ट्यूना फिश से दिल की बीमारी का खतरा और इंफ्लेमेशन कम होता है. इनका सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
What Is Prostate Cancer: Symptoms, Diagnosis & Treatment | क्या होता है प्रोस्टेट, एक्सपर्ट के जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं