विज्ञापन

मीठे के दीवानों, पहले ये जानो: भारत के किस शहर को "Sweet Capital Of India" के नाम से जाना जाता है

Sweet Capital Of India: क्या आपके भी दिमाग में यही सवाल आ रहा है कि भारत का वो शहर कौन सा है, जिसे कहा जाता है 'मिठाइयों की राजधानी' अगर हां, तो इस स्टोरी में बने रहिए.

मीठे के दीवानों, पहले ये जानो: भारत के किस शहर को "Sweet Capital Of India" के नाम से जाना जाता है
भारत की स्वीट सिटी कौन सी है?

Sweet Capital Of India: मीठा, नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया ना? त्योहारों से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी तक, मीठा हमेशा खास जगह रखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक शहर ऐसा भी है जो अपनी अनोखी मिठाइयों और खानपान की वजह से मीठे का केंद्र बन चुका है. क्या आपके भी दिमाग में यही सवाल आ रहा है कि भारत का वो शहर कौन सा है, जिसे कहा जाता है 'मिठाइयों की राजधानी' अगर हां, तो इस स्टोरी में बने रहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत का कौन सा शहर मीठे की राजधानी कहलाता है?

कोलकाता को भारत की मीठाई राजधानी माना जाता है और ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बंगाली मिठाइयों की बहुत बड़ी वैरायटी मिलती है. अपने स्वाद, क्रिएटिव वैरायटी, नरम मिठाइयों के कारण कोलकाता की मिठाई की दुकानें अपने आप में एक पहचान बना चुकी हैं. यही वजह है कि यह जगह मिठाई प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसी लगती है.

कोलकाता की सबसे फेमस मिठाई कौन सी है?

रसगुल्ला: रसगुल्ला छेना और सूजी से बनी एक नरम, फूली हुई गोल मिठाई है, जो हल्की चीनी की चाशनी में डूबी होती है. अगर स्वाद की बात करें, तो यह खाने में बहुत हल्का और मुलायम होता है. यही कारण है इसे हर मौके की जान बन जाता है. बता दें, रसगुल्ला को GI टैग भी मिला हुआ है, जो इसकी खास पहचान बताता है.

संदेश: इस मिठाई को ताजे छेना और चीनी से बनाया जाता है. इतना ही नहीं, इसमें कई तरह के फ्लेवर जैसे केसर, पिस्ता और चॉकलेट भी शामिल किए जाते हैं. इसे अक्सर मेवा या चांदी के वर्क से सजाया जाता है.

मिष्टि दोई: मिष्टि दोई एक गाढ़ा और हल्का कारमेल स्वाद वाला मीठा दही है, जो बंगाल में बहुत मशहूर है. इसे दूध और चीनी को मिट्टी के बर्तन में जमा कर बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू और भी बढ़ जाती है.

छेना चमचम: इसे छेना से बनाया जाता है और चीनी की चाशनी में रहती है. ऊपर से नारियल या खोया लगाया जाता है, जिससे यह देखने में भी सुंदर लगती है और खाने में बहुत मजेदार होती है.

इसे भी पढ़ें: जामुन है डायबिटीज का दुश्मन! गर्मियों में रोज खाएंगे तो मिलेंगे ये 6 बड़े फायदे

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Which City Is Known As The Sweet Capital Of India, Kolkata, Sweet Capital Of India, List Of Indian States Famous For Sweets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com