विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2025

रात में दूध में भिगो दें ये सफेद चीज और सुबह खाली पेट कर लें सेवन, फिर जो होगा वो आपने सोचा भी नहीं होगा

Makhana Ke Fayde: अगर आपको भी हैं सेहत से जुड़ी ये समस्याएं तो दूध में भिगोकर करें मखाने का सेवन, झट से मिलेगा आराम.

रात में दूध में भिगो दें ये सफेद चीज और सुबह खाली पेट कर लें सेवन, फिर जो होगा वो आपने सोचा भी नहीं होगा
Makhana And Milk: मखाना खाने के फायदे.

Soaked Makhana Benefits in Hindi: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और मखाने उन्हें में से एक है. मखाना, जिन्हें फॉक्स नट्स या लोटस सीड्स के नाम से भी जाना जाता है. मखाने को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. मखाने में सोडियम, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं मखाने को दूध में भिगोकर खाने से क्या होता है. तो चलिए जानते हैं दूध में भीगे मखाने खाने के फायदे. 

दूध में भीगे मखाने खाने के फायेद- (Benefits Of Soaked Makhana With Milk)

1. दिल के लिए-

मखाना में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है और सोडियम की मात्रा कम होती है, जिससे यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है. मखाने वाले दूध का सेवन करने दिल को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- कुछ ही दिनों में बाल हो जाएंगे कमर के नीचे, बस इन 4 तरीकों से करें आंवले का सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

2. वजन घटाने के लिए-

अगर आप डाइट पर हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप मखाने को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि मखाने में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है.

3. हड्डियों के लिए-

मखाने और दूध में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाने में मददगार है. अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो मखाने वाले दूध का सेवन कर सकते हैं.

4. कब्ज के लिए-

जिन लोगों को पेट संबंधी समस्या है, उनके लिए मखाने वाले दूध का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि मखाने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रख कब्ज समस्या से बचाने में मददगार है. 

स्पर्मीसाइडल जेली क्या है और कैसे काम करती है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Eat Soaked Makhana With Milk Every Day, Doodh Mein Bheege Makhana Khane Ke Fayde. Fox Nut Benefits, Makhana Khane Ke Fayde, Who Should Eat Makhana, How To Eat Makhana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com