Raisins Water Benefits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इनका सेवन आपके शरीर को कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स देता है. जब भी हम ड्राई फ्रूट्स का नाम लेते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले किशमिश, काजू और बादाम आते हैं. लेकिन क्या आपको पता है किशमिश भी एक सुपर ड्राई फ्रूट है जो स्वाद और सेहत से भरपूर होता है. किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन और कैसे करें तैयार.
कैसे बनाएं किशमिश का पानी (How To Make Raisins Water)
- किशमिश का पानी बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए साफ कांच के जार या कंटेनर में किशमिश रखें.
- अब इसके ऊपर पानी डालें, सुनिश्चित करें कि वे पूरी तरह से भीग जाएं.
- जार का ढक्कन अच्छी तरह से बंद करके रात भर के लिए छोड़ दें.
- सुबह इस पानी को एक गिलास में छान लें और इसका सेवन कर लें.
किशमिश का पानी पीने के फायदे- (Kismis Ka Pani Pine Ke Fayde)

Kishmish ka Pani kaise banaye : किशमिश का पानी पीने का तरीका आप यहां जान सकते हैं.
1. मोटापा
अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे कम करने का सोच रहे हैं तो ऐसे में किशमिश का पानी आपकी काम आ सकता है. रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश के पानी का सेवन आपका वजन कम करने में फायदेमंद हो सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Soaked Raisins Water for Weight Loss: किशमिश के पानी का सेवन वजन कम करने में मदद करता है.
2. पाचन
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उनके लिए सुबह खाली पेट भीगी किशमिश के पानी का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

Soaked Raisins Water for Digestion: भीगी किशमिश के पानी का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें- इन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है बकरी के दूध का सेवन, फायदे जानकर आज से ही शुरू कर देंगे पीना
3. एनर्जी
अगर आप लो फील करते हैं तो ऐसे में सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकता है. किशमिश के पानी में मौजूद आर्जिनिन नाम का प्रोटीन शरीर में एनर्जी को बढ़ाने में मददगार है.

Soaked Raisins for Energy: भीगी किशमिश के पानी में का सेवन शरीर को एनर्जेटिक बनाने में मदद करता है.
4. मजबूत हड्डियांं
हर रोज सुबह खाली पेट भीगी किशमिश के पानी का सेवन हमारी हड्डियों को मजबीती देने में मदद कर सकता है. अगर आप हर रोज इसके पानी का सेवन करते हैं तो आपकी बोन्स स्ट्रांग होने में मदद मिलेगी.

Soaked Raisins Water for Strong Bones: भीगी किशमिश के पानी का सेवन हड्डियों को मजबूती देता है.
5. स्किन
किशमिश में मौजूद गुण स्किन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. रोजाना किशमिश के पानी के सेवन से स्किन को कई समस्याओं से बचा सकते हैं.

Soaked Raisins Water for Glowing Skin: भीगी किशमिश के पानी का सेवन स्किन को ग्लोइंग बनाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं