Benefits Of Jamun In Hindi: गर्मियों के मौसम में हमें सबसे ज्यादा इंतजार रहता है तो आम और काले-काले रसीले जामुन का. जामुन एक ऐसा फल है जिसे ना सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी, जिंक और कैल्शियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं. आपको बता दें कि इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है जो डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस फल का सेवन.
कैसे करें जामुन को डाइट में शामिल- (How to Consume Jamun)
जामुन को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. सबसे अच्छा तरीका इसे सलाद में काला नमक मिलाकर खा सकते हैं. इसके अलावा इसका जूस बना कर पी सकते हैं, इससे अचार बना सकते हैं, इतना ही नहीं इसका मुरब्बा भी बना कर खा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जामुन खाने के फायदे- (Jamun Khane Ke Fayde)
1. डायबिटीज-
डायबिटीज रोगियों के लिए जामुन का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. जामुन ही नहीं इसकी गुठलियों को सुखाकर, पीसकर उनका सेवन कर शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं चावल की रोटी खाने से क्या होता है?

2. लिवर-
जामुन, विशेषकर इसके बीज, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने लीवर और किडनी को साफ करने में मदद कर सकते हैं.
3. वजन घटाने-
जामुन में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो वजन को घटाने में मददगार है.
4. स्किन-
जामुन के फल, जूस और पत्तों का उपयोग त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
अकल दाढ़ आने के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं