Anjeer Benefits In Hindi: अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. सबसे अच्छी बात तो ये कि अंजीर को कच्चा और सूखा दोनों तरह से खाया जा सकता है. अंजीर (Anjeer Health Benefits) को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है. दुनिया भर में अंजीर की कई प्रजाती पाई जाती हैं. इस फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है. इसमें पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.
अंजीर खाने के फायदे- (Anjeer Khane Ke Fayde)
1. पेट के लिए- (Stomach)
कब्ज या पेट से जुड़ी समस्या जिन लोगों को रहती है उनके ळिए अंजीर का सेवन वरदान से कम नहीं है. अंजीर में पाए जाने वाले गुण पेट दर्द, गैस और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- Cavity Remedies: दांतों के कीड़ों से कुछ ही दिनों में छुटकारा दिला देंगी किचन में मौजूद ये 4 चीजें

2. आयरन- (Iron)
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी रहती है, तो अंजीर को डाइट में शामिल करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है. खून की कमी को दूर करने के लिए अंजीर और दूध का सेवन किया जा सकता है.
3. डायबिटीज- (Diabetes)
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है अंजीर का सेवन. क्योंकि इसमें फैटी एसिड और विटामिन पाए जाते हैं, जो डायबिटीज में मददगार हो सकते हैं. इतना ही नहीं अंजीर फल का सेवन इंसुलिन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
4. अस्थमा-(Asthma)
अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है अंजीर का सेवन. अंजीर खाने से शरीर के अंदर म्यूकस झिल्लियों को नमी मिलती है और कफ साफ होता है. इसे दूध के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
भारत में लॉन्च हुई मोटापा दूर करने की दवा Mounjaro, जानें इसकी कीमत, खुराक और सबकुछ | Motapa Kaise Kam Kare | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं