Cabbage Side Effects in Hindi: पत्ता गोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है. लोग पत्ता गोभी का सलाद, सब्जी और पराठा खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. आमतौर पर पत्तागोभी को सबसे ज्यादा चाइनीज फूड में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि पत्तागोभी एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी, विटामिन के, विटामिन-ए, ई, बी6 पाया जाता है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पत्ता गोभी का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आपको भी हैं ये समस्याएं तो भूलकर भी ना खाएं पत्ता गोभी.
पत्ता गोभी खाने के नुकसान- (Patta Gobhi Khane Ke Nuksan)
1. दिमाग-
पत्ता गोभी में एक तरह का कीड़ा पाया जाता है, जो आपके दिमाग को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है. इसलिए इसे काफी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, फायदे जान चौंक जाएंगे आप

Photo Credit: Reckonsoft
2. थायराइड-
हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म से पीड़ित लोग, पत्ता गोभी को अपनी डाइट में शामिल करने से बचें. क्योंकि अगर आप इसका सेवन करते हैं तो ये समस्या और बढ़ सकती है.
3. किडनी-
गोभी का सेवन शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ा सकता है, जिसके कारण किडनी की समस्या बड़ सकती है. अगर आपको पहले से ही किड़नी की समस्या है तो इसे खाने से बचें.
4. पाचन-
पत्ता गोभी का सेवन पेट में गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या को बढ़ा सकता है. जरूरत से ज्यादा इसका सेवन आपके पेट के लिए हानिकारक हो सकता है.
5. ब्लड शुगर-
पत्ता गोभी का ज्यादा सेवन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को ज्यादा कम कर सकता है, जिससे समस्या हो सकती है. इसलिए अगर आप ब्लड शुगर के मरीज हैं तो इसका सेवन करने से बचें.
कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं