Ghee Water Benefits In Hindi: घी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सदियों से घी का इस्तेमाल खाने पीने में किया जाता है. देसी घी खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. कुछ लोग घी को रोटी में लगाकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इससे खाना भी बनाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रात के समय गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि घी में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. अगर आपको पाचन संबंधी समस्या हैं, तो आपके लिए रात के समय इसका सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है. लेकिन गुनगुने पानी के साथ. तो चलिए जानते हैं गुनगुने पानी में घी को मिलाकर पीने के फायदे.
गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने के फायदे- (Garam pani mein ghee peene ke fayde)
1. कॉन्स्टिपेशन-
जिन लोगों को कॉन्स्टिपेशन की शिकायत रहती है उनके लिए रात के समय गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना औषधि से कम नहीं. रात के समय इसे पीने से सुबह उठते ही पेट को साफ रखने में मदद मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- शरीर की कमजोरी को निकाल बाहर फेंकेगा ये लड्डू, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए, फटाफट नोट करें रेसिपी

Photo Credit: iStock
2. वजन घटाने-
घी में कॉन्गुजेटेड लिनोलिक एसिड होता है जो जमे हुए फैट को जला देता है. लेकिन ध्यान रहे कि घी की मात्रा सीमित होनी चाहिए. नहीं तो आपका वजन बढ भी सकता है. इसलिए अगर आपको वजन कम करना है तो आप रात के समय गुनगुने पानी में घी मिलाकर पी सकते हैं.
3. मेमोरी-
आयुर्वेद में ये माना गया है कि घी खाने से बच्चों के साथ-साथ बड़ों का मेमोरी पावर बढ़ता है. मेमोरी को बढ़ाने के लिए आप डाइट में घी को शामिल कर सकते हैं.
4. कोलेस्टॉल-
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप घी का सेवन कर सकते हैं. घी वाला पानी पीने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बढता है और खराब कोलेस्ट्रॉल घटता है.
कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं