विज्ञापन

Shubh Ratri: सोने से पहले एक चम्मच शहद खाने से क्या होता है?

रात को सोने से पहले अगर आप 1 चम्मच शहद खाते हैं तो आपके शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जानें खाने का सही तरीका.

Shubh Ratri: सोने से पहले एक चम्मच शहद खाने से क्या होता है?
शहद के फायदे
NDTV

सोने से पहले एक चम्मच शहद खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. हम सब जानते हैं कि शहद हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले इसे खाने से शरीर को क्या कमाल के फायदे मिलते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको यही बताने वाले हैं. शहद नेचुरल एनर्जी का खजाना है और इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं जो हमारी बॉडी को फिट रखते हैं.

अच्छी नींद और सुकून:

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में हर दूसरा इंसान नींद न आने की समस्या से परेशान रहता है. रातभर करवटें बदलते रहते हैं और सुबह थकान महसूस होती है. ऐसे में रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद खाना बहुत मददगार साबित हो सकता है. शहद खाने से हमारे दिमाग में सेरोटोनिन हार्मोन का लेवल सुधरता है, जो बॉडी में जाकर मेलाटोनिन में बदल जाता है. मेलाटोनिन वो हार्मोन है जो हमारे सोने के पैटर्न को कंट्रोल करता है, इससे दिमाग शांत होता है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है.

वजन घटाने में मददगार:

बहुत से लोगों को लगता है कि मीठा खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन शहद इसके बिल्कुल उल्टा काम करता है. जब हम रात को सोते हैं, तब हमारा मेटाबॉलिज्म फैट बर्न करने का काम तेजी से करता है. अगर आप सोने से पहले एक चम्मच शहद गुनगुने पानी के साथ लेते हैं, तो यह फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज कर देता है. यह लिवर को एक्टिव रखता है जिससे कैलोरीज तेजी से बर्न होती हैं और वजन कंट्रोल में रहता है.

इम्यूनिटी मजबूत होती है:

आज के समय में बीमार होना बहुत आम बात हो गई है. जरा सा मौसम बदला नहीं कि खांसी, जुकाम और गला खराब होना शुरू हो जाता है. शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. रोज रात को थोड़ा सा शहद खाने से शरीर अंदर से मजबूत बनता है और बीमारियों से लड़ने में आसानी होती है.

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त:

खराब खानपान की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं. गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानियां रोज की बात बन गई हैं. रात को सोने से पहले शहद खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है. यह पेट की अंदरूनी सफाई करने में मदद करता है और सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है.

त्वचा में चमक आती है:

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करती रहे, जिसके लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन असली खूबसूरती अंदर की सेहत से आती है. शहद खून को साफ करने का काम करता है. जब पेट और खून साफ रहता है, तो उसका असर सीधे चेहरे पर दिखाई देता है, पिंपल्स और दाग-धब्बे कम होने लगते हैं और चेहरे पर नेचुरल चमक आ जाती है.

शहद खाने का सही तरीका:

  1. रात को सोने से ठीक आधे घंटे पहले एक छोटी चम्मच शुद्ध शहद सीधा खा लें.
  2. अगर आप इसे और ज्यादा असरदार बनाना चाहते हैं, तो एक गिलास हल्का गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच शहद अच्छे से मिलाकर पी लें.

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में बीमारियों को कोसों दूर रखेगा अदरक का हलवा, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubh Ratri Messages, Raat Ko Sone Se Phle Kya Karen, Shahad Khane Ke Fayde, Honey Benefits, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com