- किससे बनता है पेठा.
- सफेद कद्दू जूस के फायदे.
- क्यों करें पेठा का सेवन.
Ash Gourd Juice Health Benefits: सफेद कद्दू को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. इसे पेठा, गोल लौकी या सफेद कद्दू के नाम से जाना जाता है. सफेद कद्दू मे प्रोटीन, आयरन, जिंक, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. रोज सुबह सफेद कद्दू का जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. इसमें कैलोरी काफी कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मददगार है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं सुबह एक गिलास सफेद कद्दू के जूस का सेवन कर सकते हैं. इससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद मिल सकती है.
सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदे- (Petha Juice Peene Ke Fayde)
1. मोटापा कम करने-
सुबह खाली पेट एक गिलास कद्दू के जूस का सेवन करके वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. इससे शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- Methi Water Benefits: रोज सुबह खाली पेट पी लें मेथी वाला पानी, सेहत को मिलेंगे चौकाने वाले फायदे

2. पाचन के लिए-
डाइजेशन की प्रॉब्लम है तो आप अपनी डाइट में सफेद पेठे को शामिल कर सकते हैं. डाइजेशन की प्रॉब्लम है तो आप अपनी डाइट में सफेद पेठे को शामिल कर सकते हैं.
3. किडनी स्टोन के लिए-
सफेद पेठे में विटामिन बी के साथ ही विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो पथरी की प्रॉब्लम में आराम पहुंचा सकता है.
4. कमजोरी दूर करने-
सफेद पेठा में कैल्शियम के साथ ही जिंक, फॉस्फोरस, थियामिन और रिबोफ्लाविन जैसे तत्व होते हैं, जो थकान और कमजोरी को दूर करने और एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
5. भूख कम करने-
अगर आपको मीठा खाने की बार-बार क्रेविंग होती है तो आप सफेद पेठे का सेवन कर सकते हैं. भूख कंट्रोल करने और मीठी, प्रोसेस्ड चीजों को खाने की क्रेविंग कम कर सकता है पेठा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं