Papad Ki Sabzi Recipe In Hindi: दोपहर होने के बाद अक्सर हम सोचना शुरू कर देते हैं कि डिनर में क्या बनाया जाए. दिनभर के कामों के बाद रात के समय में हमारा मन ज्यादा देर तक किचन में बिताने का नहीं करता है. इसलिए हम सब यही चाहते हैं कि कोई ऐसी जल्दी आसानी से बनने वाली रेसिपी मिल जाए जो क्विक भी हो और टेस्टी भी. अगर आप भी हमारी तरह ही भावना रखते हैं, तो आपकी इस परेशानी को हमने कवर किया है. आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बता रहे हैं जिसे हर कोई खाना पसंद करेगा. हम पापड़ से बनने वाली सब्जी की बात कर रहे हैं. जी हां पापड़ की सब्जी बेहद ही स्वादिष्ट और आसान है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
पापड़ की सब्जी बनाना बेहद ही आसान है. घर पर उपलब्ध मसालों से ही आप इस टेस्टी सब्जी को बना सकते हैं. इसकी ग्रेवी तैयार करने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है और इसमें जीरा, अदरक लहसुन को पेस्ट, हल्दी, नमक और लाल मिर्च डाली जाती है. आप चाहे तो ग्रेवी बनाते वक्त दही के साथ टमाटर भी डाल सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- हड्डियों में कूट-कूट कर भर जाएगी ताकत, बस डाइट में शामिल कर लें ये एक सफेद चीज

कैसे बनाएं पापड़ की सब्जी- (How To Make Papad ki sabzi Recipe)
सामग्री-
- 4 मीडियम पापड़
- 5 टेबल स्पून तेल
- 6 टेबल स्पून घी
- 1 टी स्पून जीरा
- 2 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 हरी मिर्च , बारीक कटा हुआ
- 1 टी स्पून अदरक , बारीक कटा हुआ
- 2 कप दही , फेंटा हुआ
- 1 कप पानी
- नमक
- धनिया पत्ती
विधि-
पापड़ की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले तेल को गर्म करके पापड़ फ्राई कर लेना है. फिर इन्हें साइड में रख दें. अब कढ़ाही में घी को गर्म करके जीरे का तड़का लगाएं. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालें. इसे तब तक भूनें, जब तक मिक्सचर किनारे से चिकनाई न छोड़ने लगे. इसके बाद इसमें दही मिलाएं. साथ ही पानी डालकर ग्रेवी को एक बार उबाल लें. थोड़ी देर गाढ़ा होने दें. इसमें पापड़ के छोटे-छोटे पीस तोड़कर डालें. नमक डालकर तीन से चार मिनट के लिए पकाएं. ग्रार्निशिंग करके सर्व करें.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं