Ganesh Chaturthi 2021: वैसे तो गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाला 10 दिवसीय गणेशोत्सव देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में तो इसकी रौनक देखते ही बनती है. बप्पा के आगमन को लेकर उनके प्रिय पकवान मोदक और लड्डू तो घर-घर में बनाए जाते है. इसके साथ ही भोजन की पूरी थाली भी दिन विशेष होती है. देश के विभिन्न इलाकों में उस क्षेत्र के खास व्यंजन बप्पा की थाली और प्रसाद का हिस्सा बनते हैं. कई खास व्यंजन बनाकर बप्पा के आने की खुशी को लोग सेलिब्रेट करते हैं. अगर आप भी सोच रहे हैं कि गणेश चतुर्थी के मौके पर लंच में क्या बनाएं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास और स्वादिष्ट रेसिपी जो बप्पा के स्वागत के आनंद को दोगुना कर सकती हैं.
गणेश चतुर्थी के मौके पर लंच में बनाएं ये स्पेशल पकवानः
1. पूरन पोलीः
पूरन पोली एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रेसिपी है जिसकी मिठास आपके त्यौहार को खुशियों से भर देगी. मोदक के अलावा, अगर बात करें तो पूरन पोली गणेश चतुर्थी के मौके पर बनाई जानें वाली सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है. पूरन पोली मैदा से बनी एक मीठी रोटी है जिसमें चना दाल, गुड़, इलायची पाउडर और ढेर सारा घी होता है. इसे भगवान को भोग के रूप में चढ़ाया जा सकता है और खाने के साथ फैमिली को प्रसाद के रूप में परोसा जा सकता है. ये खाने में बहुत ही टेस्टी होती है. तो गणेश चतुर्थी के मौके पर घर पर इस अद्भुत मिठाई की रेसिपी को ट्राई करें और अपनों के साथ पूरन पोली को एन्जॉय कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पूरन पोली गणेश चतुर्थी के मौके पर बनाई जानें वाली सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय मिठाइ है
2. मटर पुलावः
अगर स्पेशल लंच की बात हो रही हो तो चावल के बिना तो खाना अधूरा है. स्टीम्ड राइस तो हम रोजाना खाने में खाते हैं लेकिन गणेश चतुर्थी पर अगर आप स्पेशल लंच बना रहे हैं तो मटर पुलाव बेस्ट ऑप्शन होगा. मटर पुलाव को आप रायते के साथ खाएं या फिर सब्जी के साथ ये खाने का स्वाद बढ़ा देता है. मटर पुलाव में अगर आप चाहे तो काजू और कुछ ग्रीन वेजिटेबल्स भी डाल सकते हैं जिससे आपके पुलाव का स्वाद बढ़ सकता है.
3. पूरीः
किसी भी पूजा में ज्यादातर पूरी बनाई जाती है. कई त्यौहारों में तो पूरी और हलवे का भोग भी लगाया जाता है. गणेश चतुर्थी के मौके पर अगर लंच को स्पेशल बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो पूरी बनाने का आइडिया अच्छा है. ज्यादातर लोग त्यौहार में पूरी जरूर बनाते हैं, क्योंकि पूरी आप किसी भी सब्ज़ी के साथ खाएंगे तो टेस्ट में लाजवाब लग सकती है.
4. आलू टमाटर की सब्ज़ीः
आलू को ऐसे ही सब्जियों का राजा नहीं कहा जाता. गणेश चतुर्थी पर पूरी के साथ अगर आप आलू टमाटर की रसे वाली सब्जी बनाएंगे तो खाने में मजा ही आ जाएगा. इसे बनाने के लिए आलू उबालकर उसको टुकड़ों में काट लें और प्याज टमाटर की ग्रेवी बनाकर उबले हुए आलू उसमें डाल दें. सिर्फ 15 मिनट में आपकी ये आलू टमाटर की सब्जी बन कर तैयार हो जाएगी. इसे बनाने का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ सकता है.
5. खीरे का रायताः
रायते का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. तो अगर आप खाने को थोड़ा चटपटा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो खीरे का रायता ट्राई कर सकते हैं. झटपट पर जाने वाले खीरे के रायते में जीरा और हरी मिर्च का तड़का आपके खाने में स्वाद को बढ़ा सकता है.
6. पापड़ः
क्रिस्पी और क्रंची पापड़ खाने के स्वाद को डबल कर देते हैं, तो आप गणेश चतुर्थी के लंच मेनू में पापड़ को जरूर शामिल करें. आप पापड़ को दो तरह से खा सकते हैं. आप चाहें तो पापड़ को सिर्फ रोस्ट कर के खा सकते हैं या फिर तेल में फ्राई करके भी पापड़ के स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं.
7. ड्राई फ्रूट्स मोदकः
मोदक विशेष रूप से भगवान गणेश के लिए एक प्रसाद के रूप में बनाया जाता है. दक्षिण भारत में इसे कोझुकट्टई या कोलुकट्टई कहा जाता है. मावा, खसखस, नारियल और ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण चावल के आटे में भरकर गुंबज आकृति में बनाएं और बस हो गया आपका टेस्टी मोदक तैयार, जिसके भोग से न सिर्फ बप्पा प्रसन्न होंगे बल्कि घर के हर सदस्य के चेहरे पर मुस्कुराहट आ सकती है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं