विज्ञापन

रात को फोन चार्जिंग पर छोड़ देते हैं? जानें इसके नुकसान

Mobile Phone Charge Overnight: अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो फोन को पूरी रात चार्जिंग पर छोड़ देते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां जानें इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

रात को फोन चार्जिंग पर छोड़ देते हैं? जानें इसके नुकसान
क्या हम रात भर मोबाइल चार्ज करना छोड़ सकते हैं?

Mobile Phone Charge Overnight: रील्स देखनी हो या ऑनलाइन क्लास, कोई काम करना हो या टाइमपास सुबह से लेकर रात तक हम कई घंटों तक फोन इस्तेमाल करते हैं. अब फोन का उपयोग घंटों-घंटों होगा, तो ये आम बात है कि उसकी बैटरी भी जल्दी खत्म होगी. सुबह, दोपहर और शाम तो छोड़ो, कई लोग तो रात को सोते समय भी फोन को चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत कितनी हानिकारक साबित हो सकती है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो फोन को पूरी रात चार्जिंग पर छोड़ देते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां जानें इससे क्या- क्या नुकसान हो सकते हैं?

Latest and Breaking News on NDTV

फोन को रातभर चार्ज करने से क्या होता है?

बैटरी जल्दी खराब हो सकती है: अगर आप फोन को रातभर चार्जिंग में छोड़ते हैं तो बैटरी कई घंटों तक 100% पर बनी रहती है, जिसके कारण बैटरी के अंदर रासायनिक दबाव बढ़ता है और समय के साथ उसकी क्षमता कम होने लगती है. यही कारण है वे जल्दी खराब हो जाती है. अगर आप बैटरी को लंबे समय तक ठीक रखना चाहते हैं, तो इस आदत को बदल लें.

फोन ओवरहीटिंग होता है: जब फोन 100% पहुंच जाता है, वह चार्जिंग रोक देता है, लेकिन थोड़ी देर बाद 1 से 2% कम होते ही फिर से चार्ज होने लगता है, यह चक्र पूरी रात चलता रहता है, जिसके कारण न सिर्फ फोन ओवरहीट होता है, बल्कि बैटरी खराब होती है, फोन की परफॉर्मेंस कमजोर होने लगती है और फोन धीरे चलने लगता है.

बिजली का बिल ज्यादा आना: फोन 100% हो जाने के बाद भी बार-बार टॉप-अप चार्ज लेता है, जिससे न केवल बिजली की बर्बादी होती है, बल्कि बिल भी ज्यादा आता है. अगर आप भी रातभर फोन को चार्ज पर लगाकर रख देते हैं, तो इससे आपका फोन तो जल्दी खराब होगा ही साथ ही बिजली का बिल भी ज्यादा आएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

इसे भी पढ़ें: Summer Drink Shikanji: घर पर बनाना चाहते हैं बाहर जैसी शिकंजी? नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phone Ko Overnight Charge Karne Ke Nuksan, Phone Ko Raat Bhar Charge Karne Se Kya Hota Hai, Can We Charge Mobile Overnight?Phone Raat Bhar Charge Karne Se Kya Hota Hai, Raat Bhar Phone Charge Karna Safe Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com