Gulkand laddu Recipe: गर्मियों में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो शरीर को ठंडक दें और ज्यादा भारी भी न लगें. ऐसे में गुलकंद से बने लड्डू एक स्वादिष्ट और आसान ऑप्शन बन सकते हैं. गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार गुलकंद ठंडक देने वाला माना जाता है. वहीं जब इसमें नारियल, ड्राई फ्रूट्स और इलायची का स्वाद मिल जाता है तो इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है. अच्छी बात ये है कि ये लड्डू बिना ज्यादा मेहनत के घर पर तैयार हो जाते हैं और कई दिनों तक स्टोर भी किए जा सकते हैं.
गुलकंद लड्डू बनाने के लिए सामग्री-
- 1 कप सूखा नारियल पाउडर
- 4 बड़े चम्मच गुलकंद
- 1/2 कप मावा
- 2 बड़े चम्मच कटे बादाम
- 2 बड़े चम्मच पिस्ता
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- थोड़े गुलाब की सूखी पंखुड़ियां

यह भी पढ़ें- असली हल्दी पाउडर में मिलावट कैसे पकड़ें? ये आसान टेस्ट मिनटों में खोल देंगे सच
कैसे बनाएं गुलकंद लड्डू?
- सबसे पहले पैन में घी डालकर मावा हल्का भून लें. जब मावे से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. अब इसमें नारियल पाउडर, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें.
- इसके बाद मिश्रण में गुलकंद मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला न हो. अगर जरूरत लगे तो थोड़ा और नारियल पाउडर डाल सकते हैं.
- अब हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें. ऊपर से सूखी गुलाब की पंखुड़ियां लगाकर सजाएं. तैयार लड्डुओं को 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि ये अच्छी तरह सेट हो जाएं.
क्यों खास हैं ये लड्डू?
गुलकंद को आयुर्वेद में ठंडक देने वाला माना जाता है. गर्मियों में इसे खाने से शरीर को राहत मिल सकती है. वहीं नारियल और ड्राई फ्रूट्स शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं. यही वजह है कि ये लड्डू स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन बन जाते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
स्टोर करने का तरीका
इन लड्डुओं को एयरटाइट डिब्बे में रखकर 5 से 6 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर मौसम ज्यादा गर्म हो तो इन्हें फ्रिज में रखना बेहतर रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं