विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2023

नेहा धूपिया ने बेटे गुरिक का दूसरा बर्थडे धूमधाम से किया सेलीब्रेट, थीम पार्टी और केक ने खींचा सबका ध्यान

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे गुरिक धूपिया बेदी 3 अक्टूबर को 2 साल के हो गए. उनकी थीम पार्टी और उसमें मौजूद केक ने सभी का ध्यान खींच लिया.

Also Read in
नेहा धूपिया ने बेटे गुरिक का दूसरा बर्थडे धूमधाम से किया सेलीब्रेट, थीम पार्टी और केक ने खींचा सबका ध्यान
नेहा धूपिया ने बर्थडे की पिक्स सोशल मीडिया पर शेयर की.
Photo Credit: Instagram/nehadhupia

हाल ही में नेहा धूपिया और उनका परिवार जश्न के मूड में था. क्यों? यह नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बेटे गुरिक धूपिया बेदी का दूसरा जन्मदिन था, जो 3 अक्टूबर को मनाया गया. जन्मदिन का जश्न सुपरहीरो थीम पर मनाया गया. गुरिक और उनकी बड़ी बहन मेहर धूपिया बेदी ने बैटमैन की कॉस्ट्यूम पहनी हुई थी. उनके पिता अंगद बेदी उस दिन सुपरमैन बने थे. यहां तक ​​कि नेहा ने खुद भी बर्थडे पार्टी की थीम से मैच करते हुए सुपरहीरो कैप पहना था. चार लोगों की फैमिली के अलावा पार्टी में नेहा के माता-पिता और कुछ फ्रेंड्स और उनकी फैमिली शामिल हुई थी. नेहा धूपिया ने एक फोटो एलबम शेयर किया जिसमें उस पार्टी की कुछ फोटोज थी, जिसे देखकर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स खुश हो गए.

पूरे फंक्शन के बीच, एक चीज जिसने सभी फूड लवर्स का ध्यान खींचा वो था बर्थडे केक. केक में सुपरहीरो थीम को खूबसूरती से दिखाया गया, जिसमें हल्क, स्पाइडर-मैन जैसे कई फेमस सुपरमैन के कैरेक्टर शामिल थे. एवेंजर्स और बैटमैन लोगो भी केक पर जच रहे थे. केक के सबसे ऊपर, हरे रंग की हल्क की मुट्ठी थी जो इस केक को और भी ज्यादा एट्रैक्टिव बना रहा है. ये कहना गलत नहीं होगा कि इस सुपरहीरो थीम पार्टी ने गुरिक के दूसरे बर्थडे को यादगार बना दिया.

जब धूपिया-बेदी फैमिली में बर्थडे सेलीब्रेशन की बात आती है तो एक बात साफ है कि उनको अच्छे से पता है कि किसी भी थीम पार्टी में जान कैसे डालनी हैं और महफिल को कैसे लूटना है. पिछले साल, अपनी बेटी मेहर के चौथे जन्मदिन के लिए, नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक कार्निवल थीम वाली पार्टी होस्ट की थी. इस पार्टी को पूरा कार्निवल के सेटअप में रखा गया था. इस पार्टी में रितेश देशमुख और सोहा अली खान भी मौजूद थे. बर्थडे केक, कार्निवल थीम के साथ पूरी तरह से मैच करता हुई कई रंगो से सजा हुआ था. नेहा धूपिया ने इस खुशी के मौके को अपने कैप्शन में लिखा था, " पार्टी लोगों द्वारा बनाई जाती है, और लोग पार्टी बनाते हैं... हमारी बच्ची 4 साल की हो गई".

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Dhupia, Guriq Dhupia Bedi, Birthday Cake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com