- शरीर के सभी अंगों में से पेट काफी सेंसिटिव होता है.
- पेट में दर्द पेट गैस के चलते भी हो सकता है.
- कब्ज की समस्या के चलते पेट दर्द की समस्या हो सकती है.
Natural Remedies For Upset Stomach: खान-पान में गड़बड़ी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी हमारे पेट को उठानी पड़ती है. कुछ भी गलत खा लेने से पेट दर्द और पेट संबंधी समस्याएं परेशान करने लगती हैं. शरीर के सभी अंगों में से पेट (Stomach Pain) काफी सेंसिटिव होता है जिस वजह से कई बार अचानक पेट में दर्द शुरू हो जाता है. अगर पेट ही सही नहीं है तो हमारा किसी भी काम में मन नहीं लगेगा, भूख नहीं लगेगी आदि. पेट में दर्द पेट गैस के चलते भी हो सकता है. इन सब समस्याओं से निपटने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पेट दर्द के कारण और उपाय.
पेट दर्द से राहत पाने के लिए इन चीजों का करें सेवन-
नमक-चीनी-
अगर आपको बाहर का खाना पसंद है तो साफ-सफाई का खास ध्यान दें, क्योंकि बदलते मौसम में खाने में मौजूद बैक्टीरिया या अन्य टॉक्सिक पदार्थ फूड प्वाइजनिंग का शिकार बना सकते हैं. फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए आप नमक और चीनी के घोल का सेवन कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

फल सब्जियां-
कब्ज की समस्या के चलते पेट दर्द की समस्या हो सकती है. कब्ज ज्यादा मसालेदार खाना खाने या शरीर में पानी की कमी के चलते भी हो सकता है. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों और फलों को शामिल कर सकते हैं.
काला नमक जीरा-
कई बार पोषक तत्वों की कमी के चलते शरीर में कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है. अगर पेट में दर्द पेट गैस के कारण हैं तो आप काला नमक और जीरा पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाकर पीएं इससे जल्दी आराम मिल सकता है.
छाछ-लस्सी-
कई बार कुछ उल्टा सीधा खा लेने से, फूड एलर्जी की समस्या हो सकती है. जिसके चलते लूज मोशन की समस्या हो सकती है. लूज मोशन से बचने के लिए आप छाछ, लस्सी जैसी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं