- कैसे तैयार होती है मैसूर पाक.
- इस वीडियो को 8 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.
- यहां देखें पूरा वीडियो.
Mysore Pak Making Video: मीठा खाने के शौकीन को आप किसी भी समय मीठा दे वो मना नहीं करेंगे. भारत में हर राज्य में आपको एक अलग स्वाद वाली मिठाई की मिठास मिलेगी. क्योंकि भारत में कोई भी सेलिब्रेशन मीठे के बिना अधूरा है. आज हम आपको साउथ की एक ऐसी ही मिठाई को बनाने का प्रोसेस दिखा रहे हैं. साउथ इंडियन फूड दुनिया भर में फेमस हैं ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन, क्या आप यहां की फेमस मैसूर पाक को ट्राई किया है. साउथ की सबसे फेमस मिठाइयों में से एक है मैसूर पाक. बेसन और ढेर सारे घी से बनी यह मिठाई आपके मुंह में घुल जाने वाली स्वादिष्ट मिठाई है. हाल ही में एक फूड व्लॉगर (@foodie_incarnet) ने इस मिठाई को बनाने की प्रक्रिया इंस्टाग्राम पर शेयर की. यह वीडियो कर्नाटक में एक दुकान का था और वायरल होने के बाद इसे 8 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.
ये भी पढ़ें: क्या आपने देखी है दुनिया की सबसे छोटी सुशी? जिसे सिर्फ चावल के एक दाने से किया जाता है तैयार, यहां देखें वायरल वीडियो
क्लिप में कुक को मथनी मशीन में बेसन और घी डालते हुए दिखाया गया है. जैसे-जैसे मशीन मिक्स करना जारी रखती है, वे धीरे-धीरे अधिक घी मिलाते हैं. फिर बैटर में चीनी मिलाई जाती है, उसके बाद अतिरिक्त घी मिलाया जाता है. एक बार जब मिश्रण गाढ़ा हो जाता है, तो इसे फूड ट्रे पर डाला जाता जाता है और रोलिंग पिन का उपयोग करके चपटा किया जाता है. इसे जमने देने के बाद, कुक मिठाई को छोटे-छोटे पीसेस में काटता है, जिन्हें पैक करके बेचा जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
शेयर किए जाने के बाद से वीडियो ने इंटरनेट का ध्यान खींचा. लोगों ने कमेंट सेक्शन में भर-भर के रिएक्शन दिए.
"मुझे लगता है कि यह आश्चर्यजनक है," एक फूडी ने कहा. इस प्रोसेस की प्रशंसा करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, “मैं पहली बार मैसूर पाक बनाने की प्रोसेस देख रहा हूं. बहुत साफ़ और सुंदर.” एक अन्य ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा, "जिस साफ-सफाई और हाइजीन से इसे बनाया गया वो सराहनीय है." कुछ लोगों ने दावा किया कि यह उनकी "फेवरेट" मिठाई है.
इसे नापसंद करने वालों ने मैसूर पाक बनाने में उपयोग की जाने वाली भारी मात्रा में चीनी के बारे में चिंता व्यक्त की, कुछ ने यह भी दावा किया कि यह मिठाई "बहुत महंगी" है. एक यूजर ने कहा, "इसका अपना कोई फ्लेवर नहीं है, बस इसका टेस्ट घी जैसा है." एक अन्य कमेंट में लिखा था, "वे असली घी का उपयोग भी नहीं कर रहे हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं