विज्ञापन

फ्रिज में रखे टमाटर पर जम गई है बर्फ? फेंकने की गलती न करें, इन आसान तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

​Frozen Tomatoes Hacks: क्या आप भी बर्फ जमे टमाटर को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें. क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इन्हें इस्तेमाल करने के आसान तरीके बता रहे हैं.

फ्रिज में रखे टमाटर पर जम गई है बर्फ? फेंकने की गलती न करें, इन आसान तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल
​Smart Cooking Tips: बर्फ जमे टमाटर का कैसे करें इस्तेमाल.

टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में हर दिन किया जाता है. इसे सब्जी से लेकर सलाद और जूस तक में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार टमाटर पर बर्फ जम जाती है, जिन्हें हममें से ज्यादातर लोग बेकार समझ कर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो रुकिए, आज के बाद यह गलती बिल्कुल मत कीजिएगा. क्योंकि फ्रिज हुए टमाटर खराब नहीं होते, बस उनका टेक्सचर (texture) थोड़ा बदल जाता है. आप इनका इस्तेमाल कई बेहतरीन डिशेज बनाने में कर सकते हैं.

​​अगर टमाटर पर बर्फ जम गई है, तो उसे सीधे चाकू से काटने की गलती न करें. इससे आपका हाथ भी फिसल सकता है. ​सबसे पहले टमाटर को फ्रिज से निकालें. उसे एक कटोरे में नॉर्मल पानी (न ज्यादा ठंडा, न गर्म) में 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. ​थोड़ी देर में टमाटर की बर्फ पिघल जाएगी और वह थोड़ा सॉफ्ट हो जाएगा.

​बर्फ जमे टमाटरों का कैसे करें इस्तेमाल- 

​1. सूप और सॉस- 

​फ्रीज होने के बाद टमाटर के अंदर का पानी बर्फ बन जाता है, जिससे उसकी कोशिकाएं (cells) टूट जाती हैं. जब यह पिघलता है, तो यह बहुत ज्यादा पल्पी और सॉफ्ट हो जाता है. ऐसे टमाटरों को मिक्सी में पीसकर सूप, पास्ता सॉस या पिज्जा सॉस बनाना बेहद आसान होता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

​2. ग्रेवी वाली सब्जियां- 

​अगर आप पनीर, छोले, चिकन या कोई भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी बना रहे हैं, तो इन टमाटरों को सीधे मिक्सी में पीसकर प्यूरी (puree) बना लें, आप इसे सब्जी में इस्तेमाल करें. 

​3. दाल और कढ़ी- 

​लंच या डिनर के लिए बन रही अरहर (तुअर) की दाल या कढ़ी में टमाटर का तड़का लगाना है? इन डिफ्रॉस्ट किए हुए टमाटरों को कद्दूकस (grate) कर लें या बारीक मैश कर लें. जब आप इसे घी और जीरे के साथ भूनेंगे, तो यह दाल के साथ पूरी तरह से घुल जाएगा और स्वाद को दोगुना बढ़ा देगा.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें गांव के स्वाद वाला ठंडा-ठंडा आम पन्ना, लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाली शेफ स्टाइल रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
​Smart Cooking Tips, ​Frozen Tomatoes Hacks, Tips To ​defrost Tomatoes Easily, Smart Cooking Tips, ​Vegetable Storage Mistakes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com