- मंकीपॉक्स वायरस का संक्रमण एक दुर्लभ संक्रमण है.
- मंकीपॉक्स भारत समेत दुनियाभर के लगभग 50 देशों में फैल चुका है.
- फलों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
Foods For Monkeypox: मंकीपॉक्स वायरस का संक्रमण भारत समेत दुनियाभर के लगभग 50 देशों में फैल चुका है. हालही में विदेश से लौटे केरल को दो लोगों में मंकी पॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है. मंकीपॉक्स (Monkeypox) वायरस का संक्रमण एक दुर्लभ संक्रमण है, यह बीमारी जानवरों जैसे बंदर, गिलहरी, चूहों से फैलने वाली बीमारी में से एक है. लेकिन कुछ केसों में संक्रमित मरीज से भी व्यक्ति को मंकीपॉक्स हो सकता है. आपको बता दें कि मंकीपॉक्स वायरस का कोई सटीक इलाज मौजूद नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंकी पॉक्स संक्रमण में स्माल पॉक्स की वैक्सीन कारगर है. इस बीमारी के लक्षण नजर आते ही फौरन डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में किसी भी संक्रमण से बचने और रिकवर होने के लिए आपको अपनी डाइट का भी खास ध्यान देने की जरूरत है. तो चलिए जानते हैं मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को जल्दी रिकवर होने के लिए कैसी डाइट को फॉलो करना चाहिए.
मंकीपॉक्स के मरीज रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें- Monkeypox Diet For Fast Recovery:
1. हाइड्रेटेड-
मंकीपॉक्स से संक्रमित होने पर मरीजों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी के अलावा आप नींबू पानी, या लिक्विड जूस का सेवन कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

मंकीपॉक्स से संक्रमित होने पर मरीजों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. Photo Credit: iStock
2. प्रोटीन-
मंकीपॉक्स से संक्रमित होने पर मरीजों को अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल करना चाहिए. प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी तत्वों में से एक है. इसके लिए आप पनीर, दही, दूध आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Weight Loss: डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड Extra Kilos घटाने में मिलेगी मदद
3. चाय-कॉफी-
मंकीपॉक्स ही नहीं किसी भी संक्रमण से संक्रमित मरीजों को चाय-कॉफी जैसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए. साथ ही प्रोबायोटिक्स फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
4. सब्जियां-
ब्रोकली, पालक, खीरा जैसी सब्जियों को आप किसी भी संक्रमण के बाद तेजी से रिकवर होने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं.
Egg Nutrition: अंडे में होती है कितनी कैलोरी, कॉर्ब और प्रोटीन, जानें अंडा खाने के फायदे और नुकसान
5. फल-
फलों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. मंकीपॉक्स के मरीजों को अपनी डाइट में आड़ू, जामुन जैसे फलों को शामिल करना चाहिए. ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं