Egg Benefits And Side Effects: अंडा एक ऐसी चीज है जिसे सबसे ज्यादा ब्रेकफास्ट में खाया और पसंद किया जाता है. अंडे पोषण से भरपूर होते हैं जो शरीर को कई जरूरी तत्व (प्रदान करने में मदद कर सकते हैं. अच्छी सेहत के लिए अंडे का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. अडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स मना जाता है. और यही कारण है कि आज के युवा अंडे को पहली प्राथमिकता देते हैं. पूरी दुनिया में लगभग 99% लोग अंडों का इस्तेमाल करते हैं, हालांकि फिर भी उन्हें इसके फायदे और नुकसान के बारे में नहीं पता होता. आज हम आपको इस सुपरफूड से जुड़े कुछ फायदे और नुकसान बता रहे हैं.
अंडे में पाए जाने वाले गुण- Egg Nutrition Value And Facts:
अंडे में पाए जाने वाले गुणों की बात करें तो इसमें पोटैशियम, नियासिन, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसके अंदर मौजूद जर्दे में विटामिन ए, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक और विटामिन डी, फोलिक एसिड, पैंटोथेनिक एसिड और थायमिन, फॉस्फोरस, ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Breakfast को लेकर हैं कन्फ्यूज़ तो ट्राई करें ये 10 हेल्दी Super Delicious रेसिपी
सीएएल 67.39 किलो कैलोरी
पीआरटी 6.64 ग्राम
फैट 4.57 ग्राम
वॉटर 38.25g
कोलेस्ट्रॉल 183mg
कैल्शियम 24.72mg
आयरन 0.91mg
फोलेट 24.66 एमसीजी
अंडा खाने के फायदे- Anda Khane Ke Fayde:
अंडे में मौजूद पोषक तत्व और ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है. रोजाना एक अंडे का सेवन हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं.
Monsoon Tips: सावधान! बारिश के मौसम में ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत के लिए हो सकती हैं खतरनाक
अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा रहती है, जो शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में मदद कर सकता है. अंडे का रोजाना सेवन करने से मसल्स को मजबूत बनाया जा सकता है.
उबले अंडे का पीला पार्ट खाने से आयरन की कमी पूरी होती है. अगर आपको आयरन की कमी है तो आप अपनी डाइट में उबले अंडे के पीले हिस्से को शामिल कर सकते हैं.
अंडा खाने के नुकसान- Anda Khane Ke Nuksan:
एक अन्य अध्ययन में कहा गया है कि अधिक अंडे का सेवन करने से LDL और HDL कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ जाती है जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
Heart को हेल्दी रखने के लिए इन 8 चीजों को डाइट में करें शामिल Cholesterol रहेगा कंट्रोल
अंडे का सेवन किसी भी इंसान के डाइट में अहम रोल निभा सकता है. लेकिन अधिक अंडो का सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
अगर किसी व्यक्ति का एलडीएल बढा हुआ है तो उसे अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से उसका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं