Weight Loss Breakfast: वजन कम (Weight Loss) करने के लिए सबसे जरूरी है कि वर्कआउट और फिजिकल एक्टिविटी के साथ आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें. डाइट में लो कैलोरी, लो फैट और लो शुगर फूड्स को शामिल करना वजन कम करने में मददगार होता है. आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो बेसन चीला (Besan cheela) आपके लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है. कैलोरी में कम, प्रोटीन में हाई और फाइबर से भरपूर बेसन का चीला आपको भरा हुआ रखता है और एनर्जी देता है. आइए जानते हैं कि बेसन चीला कैसे आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है.
बेसन चीला वेट लॉस करने में कैसे करता है मदद? (How does gram flour cheela help in weight loss?)
बेसन चीला में 42% कार्बोहाइड्रेट और 15% प्रोटीन होता है. यह कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. अगर आप एक लिमिटेड मात्रा में बेसन चीला अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो बेसन चीला वजन घटाने और शुगर के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. बेसन का चीला खाने के बाद आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है और इससे आपको लंबे समय तक भूख से बचने में मदद मिलेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेसन चीला रेसिपी (Besan cheela Recipe)
सामग्री
- 1 कप बेसन
- 1/2 कप बारीक कटी सब्जियां, जैसे पालक, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और टमाटर
- 1/2 चम्मच जीरा
- हरी मिर्च- एक या दो
- एक चुटकी हल्दी
- नमक स्वाद अनुसार
- आवश्यकतानुसार पानी
बेसन चीला बनाने का तरीका (How To Make Besan Cheela)
- एक बाउल में चने का आटा, कटी हुई सब्जियां, जीरा, हल्दी और नमक मिला लें.
- एक चिकना घोल बनाने के लिए धीरे-धीरे पानी डालें.
- एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें, उसे हल्का चिकना करें और एक करछुल बैटर डालें.
- दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं.
- पुदीने या धनिया की चटनी के साथ परोसें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं