Kid's Lunchbox Recipe: बच्चों के लिए खाने में हर रोज क्या बनाएं जिसको खाकर वो बोर ना हो और उनको टेस्टी भी लगे. इसके साथ ही इसको बनाने में टाइम भी ना लगे. क्योंकि गर्मी के मौसम में किचन में घंटों खड़े रहकर काम करना किसी सजा से कम नहीं लगता है. ऐसे में आप ऐसी डिशेज की तलाश में रहते हैं जो झटपट जल्दी बनकर तैयार हो जाए. इसके साथ ही जिसको जल्दी और आसानी से पकाया जा सके. आपको आज हम बताएंगे ऐसी कचौड़ी की रेसिपी जो अमूमन सभी की फेवरेट होती है. लेकिन इतनी गर्मी में मैदा खाना पेट को थोड़ा डिस्टर्ब कर सकता है. ऐसे में आप ब्रेड से बनी आलू की कचौड़ी का सेवन कर सकते हैं. यह क्रिस्पी और झटपट से बन जाने वाली कचौड़ी यकीनन बच्चों से लेकर बड़ों हर किसी को पसंद आएगी. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
ब्रेड आलू कचौड़ी बनाने का तरीका ( How to make Bread Aloo Kachori)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामग्री
- आलू
- तेल
- राई
- मेथी दाना
- हरी मिर्च
- प्याज
- हल्दी
- नमक
- लाल मिर्च
- चाट मसाला
- अमचूर पाउडर
- हरा धनिया
- व्हाइट ब्रेड
- कॉर्न फ्लोर
- ब्रेड क्रम्ब्स
रेसिपी
ब्रेड आलू कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें. इसको ठंडा करके इसके छिलका उतार दें. अब आपको पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करना है. इसमें आपको राई, मेथी, हरी मिर्च और प्याज डालकर सभी चीजों को अच्छे से फ्राई कर लेना है. अब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च आलू, और चाट मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छे से फ्राई कर लें. इसके बाद गैस को बंद करें और इसमें अमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर मिक्स करें. अब आपको ब्रेड को गोल स्लाइस में काट लेना है. एक बाउल में कॉर्म फ्लोर का घोल तैयार करें और एक प्लेट में ब्रेड क्रमब्स को लें. कटे हुए ब्रेड के दो स्लाइस लेकर एक पर आलू की तैयार स्टफिंग भरें. ब्रेड के कॉर्नर पर कॉर्न फ्लोर का घोल लगाएं और दूसरी स्लाइस रख कर इसे सील कर दें. अब ब्रेड को पहले कॉर्न फ्लोर के घोल में और फिर ब्रेड क्रम्स में लपेटें.
इसके बाद पैन में गर्म तेल करके धीमी आंच पर इनको सेंकें. इसको चटनी या केचप के साथ लंच में पैक करें.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं