Kid's Lunchbox Recipe: लौकी, एक हरी सब्जी जिसका नाम सुनते ही बच्चे और कुछ बड़े मुंह बना लेते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर लौकी कई लोगों की फेवरेट लिस्ट से बाहर रहती है. खासतौर से बच्चे इसे खाने से बचते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नही है कि आप उनको ये ना खिलाएं. अगर आप भी अपने बच्चे के लंच में हेल्दी और टेस्टी दोनों चीजों का तड़का लगाना चाहते हैं तो आप उनके लिए लौकी से बनी ये डिश बना सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसी डिश बताएंगे जो कि आपके बच्चे को पसंद आएगी और वो इसे मजे से खाएंगे भी. आइए जानते हैं लौकी के कबाब बनाने की रेसिपी.
लौकी के कबाब बनाने की रेसिपी ( Lauki Kabab Recipe)
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन बॉक्स में बनाएं टेस्टी कॉर्न चीज पराठा, नोट करें रेसिपी
सामग्री
- 1 लौकी
- 1/2 कप पनीर
- 1/2 कप ब्रेडक्रम्ब्स
- 4-5 काजू
- 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/4 चम्मच काली मिर्च
- 1/4 कप फ्रेश क्रीम
- स्वादानुसार नमक
- मक्खन या घी
- हरा धनिया गार्निश के लिए
रेसिपी
लौकी के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को कद्दकूस कर लें. अब इसमें हल्का सा नमक डालकर मिलाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. कुछ देर बाद लौकी का पानी छूटेगा. अब हाथों से निचोड़कर लौकी का पानी अच्छी तरह से निकाल दें. अगर पानी सही से नहीं निकलेगा तो कबाब के टूटने का डर हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब आप एक बाउल में निचोड़ी हुई लौकी, पनीर को मैश कर लें, बारीक कटे काजू, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, गरम मसाला, काली मिर्च और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब ये एक डो जैसा बन जाएगा इसे अपने हाथों की मदद से कबाब का शेप दें. इनको तैयार कर के प्लेट पर रखें और सभी कबाब को बनाकर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
अब आपको तैयार टिक्की को सेंकना है. एक नॉन स्टिक पैन में एक बड़ा चम्मच मक्खन और घी डालकर गर्म करें. इसमें टिक्की को डालकर दोनों तरह 4-5 मिनट सुनहरा- भूरा होने तक सेंक लें. आपको आंच का ध्यान रखना है ये ना तो धीमी हो और ना ही तेज. अब पैन में 1 चम्मच फ्रेश क्रीम डालें और टिक्की ताजी क्रीम में कुछ देर पकने दें. क्रीम डालते वक्त धीमी आंच करें. इससे क्रीम फटेगी नहीं. जब टिक्की अच्छी तरह से क्रीम सोख ले, तब आंच बंद कर दें. आपके कबाब बनकर तैयार हैं इस चटनी के साथ पैक कर दें.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं