कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में हैं. सर्दी के मौसम में बीमारियों का भी ज्यादा खतरा होता है. सर्दी, जुकाम और वायरल जैसी समस्याएं होती हैं. ऐसे में अगर इम्यूनिटी मजबूत है तो इन बीमारियों से आसानी से बच सकते हैं. आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में कांजी ड्रिंक मददगार होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशियन स्पेशियलिस्ट के मुताबिक, सर्दी के दिनों में अगर हर दिन इसका सेवन किया जाए तो कई तरह की बीमारियां भी दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं क्या है कांजी ड्रिंक और यह किस तरह सेहत को बेहतर बनाती है.
सेहत के लिए रामबाण है कांजी- Health Benefits Of Kanji:
न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक, सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए कांजी का सेवन हर दिन करना चाहिए. यह गाजर, चुकंदर, राई, हींग जैसी चीजों को मिलाकर बनता है. यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. कांजी में प्रो-बायोटिक्स से भरपूर तत्व पाए जाते हैं जो कि इम्यूनिटी को बेहतर बनाते हैं. आंत और स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी यह दूर कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कैसे बनाएं कांजी ड्रिंक- How To Make Kanji Drink At Home:
गाजर से बनी कांजी ड्रिंक काफी फायदेमंद मानी जाती है. इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और छोटी-मोटी बीमारियां दूर होती हैं. अगर आप घर पर गाजर का कांजी बनाना चाहते हैं तो इसकी रेसिपी बेहद आसान है.
Gingerbread Cookies: बच्चों के लिए बनाना है कुछ स्वादिष्ट तो झटपट घर पर ऐसे बनाएं जिंजरब्रेड कुकीज़
ये है रेसिपी-
- सबसे पहले तीन कप पानी लेकर उबालें.
- जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें गाजर डालकर उसे थोड़ी देर उबाल लें.
- जब गाजर उबल जाए तो उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- अब किसी बर्तन में स्वाद के हिसाब से नमक और थोड़ा सा राई पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इस मिक्चर को किसी बोतल में भरकर रख लें.
- दो से तीन दिनों तक इसे धूप में रखें और अच्छी तरह धूप लगने दें.
- अब कांजी तैयार है. इसे एक गिलास में निकालें और कुछ फर्मेंटेड गाजर डालकर यूज में लाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं