कचौड़ी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. कचौड़ी ज्यादातर लोगों को बेहद पसंद होती है, लेकिन कुछ लोग हेल्थ के कारण अपनी पसंद को दूर से देखना ही पसंद करते हैं. अगर आप भी स्ट्रिक्ट डाइट प्लान के कारण कचौड़ी खाने से बचते हैं तो आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन भी है, जिससे आपको अपनी पसंद को ना नहीं कहना होगा. जी हां, अगर आप तेल में तली हुई कचौड़ी नहीं खाना चाहते हैं तो आप बिना तले भी कचौड़ी बना सकते हैं और इसका स्वाद भी नहीं बदलेगा. यहां जानें कैसे.
कचौड़ी के लिए जरूरी सामग्री-
- मैदा- 1 कप
- अजवाइन- 1/2 चम्मच
- बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- 1/4 चम्मच
- घी या तेल- 3 चम्मच
- साबुत धनिया और सौंफ- 1-1 चम्मच
- अदरक- 2 छोटे टुकड़े
- हरी मिर्च- स्वाद अनुसार
- उबले मटर- 1 कटोरी
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- गरम मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
- उबले आलू- 3
Snacks For Evening Tea: शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी की है तलाश तो ट्राई करें पोटली कचौड़ी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इस तरह बनाएं घर पर मजेदार खस्ता कचौरी- Recipe Video Inside
ऐसे बनाएं कचौड़ी-
1. एक बाउल में मैदा छान लें, अब इसमें अजवाइन, बेकिंग पाउडर और नमक, घी या तेल का मोयन डालकर अच्छे से मिलाएं.
2. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका मुलायम डो तैयार कर लें और डो को ढककर अलग रख दें.
3. अब सौंफ और साबुत धनिया दोनों को एकसाथ दरदरा पीस लें.
4. इसके बाद अदरक और हरी मिर्च डालकर भी पीसें.
5. अब एक कढ़ाई में आधा चम्मच घी डालकर, इसमें 1 चम्मच जीरा और पिसा मसाला डालें और धीमी आंच पर पकने दें.
6. अब इसमें मटर डाल दें और पोटैटो मेशर से मटर मैश कर दें.
7. अब बाकी के मसालें और नमक डालकर पका लें और इसमें उबले आलू डाल दें.
8. अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
9. अब कचौड़ी के लिए छोटी-छोटी लोई बनाएं.
10. अब लोई को बेल लें और इसके अंदर स्टफिंग भरें और अच्छे से इसे बंद कर दें.
11. अब इडली या अप्पे पैन को गैस पर रखें और उनमें तेल लगाकर कचौड़ी रख दें.
12. अब पैन को ढककर कचौड़ी को 4-5 मिनट तक अच्छे से पकने दें और फिर कचौड़ी को तेल लगाकर पलट दें.
13. लीजिए तैयार है आपकी टेस्टी कचौड़ी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं