विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2022

परफेक्ट मक्की की रोटी बनाने के लिए यहां देखें कुछ खास टिप्स

सर्दी आने के बाद हमारी डाइट हरी सब्जियां ज्यादा शामिल होती है और क्यों न मेथी, पालक और बथुआ खाने में स्वाद होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.

परफेक्ट मक्की की रोटी बनाने के लिए यहां देखें कुछ खास टिप्स
  • मक्की की रोटी और सरसो के साग के कॉम्बिनेशन को बेस्ट रूप में देखा जाता है.
  • इसे बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं है.
  • आपमें से काफी लोगों के लिए चैलेंजिंग हो सकता है.

कहते हैं मौसम के साथ हमारे खान पान की आदतों में बदलाव शुरू हो जाता है. गर्मी के मौसम में जहां हम हल्का और ठंडे पेय पीना पसंद करते हैं, वहीं बरसात में गरमागरम पकौड़े और समौसे जैसी चीजें खाने को हमारा जी ललचाता है. सर्दी आने के बाद हमारी डाइट हरी सब्जियां ज्यादा शामिल होती है और क्यों न मेथी, पालक और बथुआ खाने में स्वाद होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. मगर इस मौसम क्लासिक डिश है सरसो का साग, जिसे इस मौसम के दौरान खूब चाव से खाया जाता है. सरसो के साग को मक्की की रोटी के साथ पेयर किया जाता है.

Saag For Winter: सर्दियों में घर में ऐसे बनाएं पंजाबी स्टाइल सरसों का स्वादिष्ट साग
 

वैसे तो लोग सरसो के साग को गेंहू या बाजरे की रोटी के साथ भी इसे खा लेते हैं, लेकिन मक्की की रोटी और सरसो के साग के कॉम्बिनेशन को बेस्ट रूप में देखा जाता है. हम सभी सरसो के साग के साथ मक्की के आटे की रोटी तो खाना बेहद ही पसंद करते हैं लेकिन इसे बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं है. आपमें से काफी लोगों के लिए चैलेंजिंग हो सकता है, क्या आप भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल है जो इस रोटी स्वाद लेना चाहते है, पर बनाते वक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है तो टेंशन न लें, यहां हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर आसानी से मक्की की रोटी बनाकर उसका मजा ले सकते हैं.

परफेक्ट मक्की की रोटी बनाने के लिए जानें टिप्स

1. एक पैन में गरम पानी करें, इसमें हल्का सा उबाल आने पर नमक डालें. अब इसमें मक्की का आटा डालें और इसे अच्छे से करछी मिलाते रहे.

2. आंच को धीमी रखें, कुछ देर बाद आटा आकार लेना शुरू कर देगा. पैन पर ढक्कन लगा दें और स्टीम बनने दें.

3. आंच बंद कर दें और एक बड़े बर्तन में आटे को निकालकर ​हथेली से मसले हुए नरम और स्मूद आटा तैयार करें.

4. इसकी जगह आप यह तरीका भी अपना सकते हैं, कि आटा गूंधने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.

5. इसके लिए एक बर्तन में मक्की का आटा लें और उसमें नमक डालकर मिला लें और गुनगुने पानी की मदद से एक तरफ थोड़ा थोड़ा आटा गूंधकर रोटी बनाएं.

6. एक साथ पूरा आटा गीला न करें, इससे जब आप एक रोटी बनाएंगे तब तक आटा पानी नहीं छोड़ेगा और दूसरी रोटी बनाने में आसानी होगी.

7. वहीं मक्की की रोटी बनाने के लिए आप एक ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते है कि मक्की के आटे में थोड़ा सा गेंहू का आटा भी मिलाकर आटा तैयार कर सकते हैं.

8. रोटी बेलते वक्त हल्के हाथ से बेलन चलाएं और बेहद ही सावधानी से रोटी को तवे पर डालकर सेक लें.

तो इस बार मक्की की रोटी को बनाते वक्त इन टिप्स को आजमाएं और सर्दी के मौसम में गरमागरम साग के साथ इनका मजा लें.

Ginger and Honey Candy Recipe: घर पर कैसे बनाएं जिंजर एंड हनी कैंडी- Video Inside
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makki Ki Roti, Tips To Make Makki Ki Roti, Makki Ki Roti Recipe, Makki Ki Roti Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com