विज्ञापन

सर्दियों में धनिया के पौधों की देखभाल कैसे करें? ठंड के मौसम में धनिया के पौधे को हेल्दी रखने का आसान तरीके

सर्दियों का मौसम धनिया उगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आपने भी अपने घर पर धनिया लगाना चाहते हैं तो यहां जानिए सर्दियों में धनिया के पौधे की देखभाल कैसे करें.

सर्दियों में धनिया के पौधों की देखभाल कैसे करें? ठंड के मौसम में धनिया के पौधे को हेल्दी रखने का आसान तरीके
धनिया के पौधों की देखभाल कैसे करें?

धनिया एक ऐसी चीज है जो सब्जी का स्वाद बढ़ाने से लेकर सेहत के लिए भी अच्छा रहता है. हर घर में रोजाना धनिया का इस्तेमाल किया जाता है. बाजार में धनिया बहुत महंगा भी मिलता है. लेकिन आप इसे अपने घर पर भी आसानी से लगा सकते हैं. सर्दियों का मौसम धनिया उगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. नवंबर में तापमान कम होने लगता है, जिससे धनिया के बीज आसानी से अंकुरित होते हैं और पौधे तेजी से बढ़ते हैं. हालांकि कई लोग घर की छत, बालकनी या आंगन में धनिया तो लगाते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण धनिया की ग्रोथ रुक जाती है. अगर आपने भी अपने घर पर धनिया लगाया हुआ है तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं सर्दियों में धनिया के पौधे की देखभाल कैसे करें.

धनिया के पौधे की देखभाल कैसे करें?

यूट्यूब पर @Organickitchengardenonterrace नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में सर्दियों में धनिया की देखभाल करने की जानकारी दी है. धनिया की अच्छी ग्रोथ के लिए बीज की तैयारी, मिट्टी और सिंचाई पर सही ध्यान देना जरूरी है. धनिया की अच्छी ग्रोथ के लिए बीज को सीधे मिट्टी में डालने के बजाय पहले हल्का दबाकर दो भागों में तोड़ लें. इसके बाद एक सूती कपड़े में बांधकर 10 से 12 घंटे के लिए पानी की नमी में रखें. इससे बीज जल्दी अंकुरित होने लगते हैं. इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी जरूरी है. पुरानी मिट्टी को पहले धूप में सुखाएं और उसमें मौजूद पुरानी जड़ों को निकाल दें. इसके बाद मिट्टी में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट और नीमखली मिलाएं. इससे मिट्टी उपजाऊ बनती है और पौधों को जरूरी पोषण मिलता है.

धनिया का पौधा कैसे लगाएं

धनिया उगाने के लिए कम से कम 6 इंच गहरा गमला या ग्रो बैग सही रहता है. इसमें जड़ों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है और पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है. अंकुरित बीजों को मिट्टी पर समान रूप से बिखेरें. बीज डालने के बाद उनके ऊपर लगभग आधा इंच मिट्टी की परत बिछा दें. बीज बोने के तुरंत बाद हल्का पानी देना जरूरी है. मिट्टी में हमेशा हल्की नमी बनी रहनी चाहिए. मिट्टी सूखने लगे तो तुरंत पानी दें.

इस तरह के धनिया लगाने से कुछ दिनों में ही आपको रिजल्ट दिखाई देने लगेगा. करीब 25 से 30 दिनों में धनिया अच्छा उग जाता है और कटाई के लिए तैयार हो जाता है. धनिया काटते समय उसे जमीन के बिल्कुल पास से न काटें. लगभग 1 इंच हिस्सा छोड़कर कटाई करें. ऐसा करने से पौधे दोबारा बढ़ते हैं और लंबे समय तक ताजा धनिया मिलता रहता है.

यह भी पढ़ें:- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर में कीड़े-मकोड़ों कैसे आ जाते हैं? घर से कीड़ों को दूर रखने के 5 आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coriander, Dhaniya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com