विज्ञापन

जवे कैसे तोड़ते हैं? जवे कैसे बनाएं, यहां जानिए सेवइयां तोड़ने का आसान तरीका

आज हम आपको घर पर सूजी और मैदा से जवे तैयार करने का तरीका बताने जा रहे हैं. खास बात ये है कि इन्हें सुखाकर लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है. साथ ही ये भी जानेंगे कि बिना चिपके जवे तोड़ने के लिए क्या करना चाहिए.

जवे कैसे तोड़ते हैं? जवे कैसे बनाएं, यहां जानिए सेवइयां तोड़ने का आसान तरीका
घर पर जवे कैसे तोड़ें?
Photo Credit: NDTV

Ghar Par Jave Kaise Tode: भारतीय रसोई में जवे का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. इसे सेवई के नाम से भी जाना जाता है. कुछ लोग जवे की मीठी डिश बनाते हैं, तो कई लोग नमकीन डिश बनाकर खाना पसंद करते हैं. बाजार में तैयार जवे आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन घर पर बने जवे स्वाद और क्वालिटी के मामले में अलग ही होते हैं. ऐसे में अगर आप भी हेल्दी और हाइजीनिक तरीके से जवे तैयार करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर सूजी और मैदा से जवे तैयार करने का तरीका बताने जा रहे हैं. खास बात ये है कि इन्हें सुखाकर लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है.

जवे बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 2 कप मैदा
  • 1 चम्मच देसी घी
  • जरूरत अनुसार अनुसार मैदा

कैसे बनाएं जवे?

जवे बनाने के लिए सूजी को 2 से 3 घंटे पहले अच्छी तरह धोकर पानी में भिगो दें. जब सूजी फूल जाए तो उसका पानी निकाल दें. इसके बाद सूजी को मिक्सर में डालकर बारीक और स्मूद बैटर की तरह पीस लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में मैदा लें और उसमें पिसी हुई सूजी मिला दें. आपको इसमें अलग से पाानी डालने की जरूरत नहीं होती. सूजी के बैटर की मदद से ही मीडियम सॉफ्ट आटा गूंध लें. अगर जरूरत महसूस हो तो थोड़ा अतिरिक्त मैदा मिला सकते हैं. फिर गूंथे हुए आटे पर एक चम्मच देसी घी लगाकर उसे चिकना कर लें. इसके बाद आटे को ढककर लगभग 1 घंटे के लिए रख देंं. इससे आटे में खिंचाव आता है और जवे पतले-लंबे बनते हैं.

यह भी पढ़ें: मटर मलाई की सब्जी कैसे बनाएं? ढाबे जैसी स्वादिष्ट मटर मलाई बनाने की विधि

कैसे तोड़ें जवे?

एक घंटे बाद आटे को फिर से अच्छी तरह मसल लें. अब बड़ी थाली या प्लेट पर हल्का सा घी लगाकर ग्रीस करें. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हाथों से खींचते हुए बारीक जवे तोड़ें और थाली में फैलाते जाएं. अगर बड़ी थाली उपलब्ध नहीं है तो बटर पेपर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. कई लोग अखबार का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

अच्छी तरह सुखाएं

तैयार जवे को धूप में अच्छी तरह सुखा लें. पूरी तरह सूख जाने केे बाद वे आसानी से थाली से निकल जाएंगे. फिर हल्के हाथों से उन्हें अलग कर लें.

लंबे समय तक कैसे करें स्टोर?

पूरी तरह सूख चुके जवे को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. चाहें तो इन्हें हल्का भूनकर भी स्टोर कर सकते हैं. इस तरह रखेे गए जवे लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

जवे चिपकने से रोकने के लिए क्या करें?

हाथ से जवे तोड़ते समय उन्हें चिपकने से बचाने के लिए आटे को सही से गूंथें.  फिर हाथों और बर्तन पर हल्का घी या सूखा आटा लगाएं, और जवों को तुरंत फैलाकर सुखाएं.

यह भी पढ़ें: 5 क‍िलो गाजर इस ट्र‍िक से म‍िनटों में जाएगी घ‍िस, फ‍िर गाजर का हलवा चुटक‍ियों में हो जाएगा तैयार

यह भी पढ़ें: बेकिंग हो या रोटी पैक करना, हर काम के लिए नहीं है एक ही पेपर, जानें किसका क्या है काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com