- घी राइस एक ऐसी चीज है जो निश्चित रूप से एक पौष्टिक व्यंजन है.
- इसे किसी भी दाल या ग्रेवी के साथ पेयर करें -
- घी राइस खाने के लिए अच्छा विकल्प है.
अगर हम एक कम्फर्टिंग फूड के बारे में सोचें, तो हम सभी के पास एक ऐसा व्यंजन है जो हमारी आत्मा को सुकून देता है. जबकि कुछ को सादी खिचड़ी में आराम मिल सकता है, दूसरों को यह एक स्नैक या मिठाइयों में भी मिल सकता है. लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो चीजों को सरल रखना पसंद करते हैं, तो घी राइस एक ऐसी चीज है जो निश्चित रूप से एक पौष्टिक व्यंजन है. इसे किसी भी दाल या ग्रेवी के साथ पेयर करें या सब्जियों में डालकर ऐसे ही खाएं - घी राइस खाने के लिए अच्छा विकल्प है. इस रेसिपी में, आपको एक सुगंधित और समृद्ध स्वाद के लिए नारियल का दूध, काजू, कटा हुआ प्याज, काली मिर्च और बहुत सारा घी जैसी साधारण घरेलू सामग्री की जरूरत है. साथ ही इस डिश में घी मिलाना भी हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है.
Weight Loss: चावल के 7 स्वस्थ विकल्प जिन्हें आप अपने आहार में कर सकते हैं शामिल
घी राइस के स्वास्थ्य लाभ:
शाकाहारी लोगों के लिए देसी घी और चावल प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. अगर कुछ सब्जियों और दाल के साथ जोड़ा जाए, तो यह आपके लिए एक संपूर्ण भोजन बन जाएगा.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
चावल और घी दोनों ही पाचन को बढ़ावा देते हैं, कब्ज से बचाते हैं. आशुतोष गौतम के अनुसार आधा चम्मच घी डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका है. जबकि चावल एक प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है, जिससे आंत में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि होती है.
घी के फैटी एसिड ब्लड शुगर के स्तर के मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में मदद करते हैं. इसमें लिनोलेनिक एसिड होता है, जो हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा, चावल में घी मिलाने से मधुमेह रोगियों को चावल में चीनी को सफलतापूर्वक पचाने में मदद मिल सकती है.
अंत में, क्योंकि घी और चावल प्रोटीन और वसा से भरपूर होते हैं, इसलिए यह व्यंजन आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है.
तो, घी के इन फायदों के साथ, आइए देखें कि घी राइस कैसे बनाते हैं.
कैसे बनाएं घी राइस | घी राइस की रेसिपी
इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करके काजू और किशमिश को भून लें. काजू को गोल्डन ब्राउन होने तक भून कर अलग रख लें. अब उसी कड़ाही में तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग और काली मिर्च डालकर भूनें. प्याज़, मिर्च डालें और प्याज़ को सुनहरा भूरा होने तक भूनें. अब 1 कप बासमती चावल (20 मिनट भीगे हुए) डालें और चावल के दाने तोड़े बिना 1 मिनट तक भूनें. पानी, नींबू का रस और नमक डालें. अच्छी तरह से हिलाएं और पानी में उबाल आने दें. 20 मिनट के लिए ढककर उबाल लें. 20 मिनट के बाद, चावल के दानों को तोड़े बिना चावल को धीरे से चलाएं. भुने हुए मेवे डालें और अच्छी तरह मिलाएं. अंत में, घी चावल का मजा लें!
घी राइस की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Winter Special Masala Gud: सर्दी में कारगार साबित होगी शेफ पंकज भदौरिया की मसाला गुड़ की खास रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं