Remedies To Get Rid Of Dark Elbows And Knees: गर्मियों का मौसम है तेज धूप में बाहर ज्यादा रहने से स्किन टैन होने लगती है. कोहनी और घुटनों का कालापन उन्हीं में से एक समस्या है, जिसके चलते हम अपने पसंदीदा कपड़े तक नहीं पहन पाते क्योंकि, घुटने और कोहनी (Dark Elbows And Knees) काली दिखने के कारण हमारी सुंदरता पर ग्रहण लगने जैसा होता है. असल में कई लोग स्किन का कालापन दूर करने के लिए पार्लर का सहारा लेते हैं लेकिन, बार-बार पार्लर जाना जेब पर असर डाल सकता है. ऐसे में क्या करें तो सबसे बेहतर है कि आप घरेलू उपाय अपनाएं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
इन उपायों का अपनाकर कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर कर सकते हैंः
1. खीरा-
कोहनी और घुटनों के काले पन को दूर करने के लिए आप खीरे के स्लाइस को कोहनी और घुटने पर कुछ देर रगड़े और फिर ठंडे पानी से धो लें, ऐसा करने से टैन स्किन से भी छुटकारा मिल सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. आलू-
आलू हर घर में मिलने वाली एक आम सब्जी है. आलू का रस रोज़ाना लगाने से कालेपन से छुटकारा पाया जा सकता है. कोहनी और घुटने पर आलू का रस लगाने से कालेपन को दूर किया जा सकता है.
3. हल्दी-
हल्दी को सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है. कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने के लिए आप हल्दी में दूध और शहद मिला कर लगा सकते हैं.
4. नारियल तेल-
नारियल तेल को सेहत और सुंदरता दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. नारियल तेल से मसाज कर कोहनी और घुटने के काले पन को दूर कर सकते हैं.
Polycystic Ovary Syndrome (PCOS): डाइट कंट्रोल करेगी पीसीओएस! जानें Expert से...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं