Skin Care: कोहनी और घुटने शरीर का वो हिस्सा हैं जिनकी सही तरह से देखरेख ना की जाए तो ये हिस्से काले पड़ना शुरू हो जाते हैं. देखने में भी काली कोहनी या घुटने (Dark Elbows And Knees) अच्छे नहीं लगते हैं और लड़कियों को खासतौर से अपनी मनपसंद ड्रेसेस या टॉप पहनने में दिक्कत होने लगती है. इंस्टाग्राम पर डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) डॉ. संदेश गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि कोहनी और घुटने की स्किन के काले पड़ने का क्या कारण है और इस दिक्कत से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोहनी और घुटने के कालेपन की वजह | Causes Of Elbow And Knee Darkness
स्किन डॉक्टर ने बताया कि कई बार कोहनी और घुटने की त्वचा ज्यादा मोटी हो जाती है और इस वजह से काली नजर आने लगती है. दूसरी कंडीशन है जिसमें त्वचा पर मिलेनोसाइट्स बढ़ जाते हैं जिससे त्वचा काली पड़ने लगती है. इन दोनों तरह के कालेपन के 3 कारण हो सकते हैं.
पहली वजह - फ्रिक्शन यानी बार-बार स्किन के किसी चीज से रगड़ खाने से डार्कनेस (Darkness) बढ़ सकती है. बहुत टाइट जींस पहनना, टाइट शर्ट पहनना या डेनिम पहनना त्वचा पर फ्रिक्शन को बढ़ाता है.
दूसरी वजह - रूखापन भी कोहनी और घुटने की त्वचा के काले (Dark Knees) पड़ने की बड़ी वजह है. स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राइनेस के कारण डार्क नजर आ सकती है.
तीसरी वजह - स्किन पर एग्जिमा होना या किसी तरह की एलर्जी होना भी त्वचा की डार्कनेस का बड़ा कारण है. किसी तरह की डिजीज जैसे एकेंथॉसिस नाइग्रिकेंस में त्वचा मोटी, वेलवेटी और ब्लैक हो जाती है. डायबिटीज और थायरॉइड जैसी कंडीशन में भी कोहनी और घुटने की त्वचा काली पड़ जाती है.
कैसे हटाएं कोहनी और घुटने का कालापन (How To Get Rid Of Elbow And Knee Darkness)डॉक्टर का कहना है कि अगर कोहनी और घुटने काले हों तो त्वचा को सही तरह से मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है. इसके अलावा ध्यान रहे कि आपको त्वचा को घिसना नहीं है या फिर उसे स्क्रब (Scrub) नहीं करना है. लोगों को अक्सर लगता है कि कोहनी या घुटने काले दिखने का मतलब है कि उसपर गंदगी जम गई है जिसे स्क्रब से घिसकर हटाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करने पर स्किन और ज्यादा खराब हो सकती है. स्किन को सिर्फ मॉइश्चराइज्ड रखने की कोशिश करें, फ्रिक्शन ना होने दें, टाइट कपडे़ ना पहनें. इसके अलावा, यूरिया, लैक्टिक एसिड और ग्लाइकॉलिक एसिड वाली क्रीम्स लगाई जा सकती हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वाले संप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं. आखिर में इस बात का ध्यान रखें कि आप शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखें. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं