- आलू से कई तरह की व्यंजन बनाएं जाते हैं.
- घर के बड़े हो या बच्चे हर किसी को आलू से बनी डिश पसंद होती है.
- आलू एक प्रकार की जड़ वाली सब्जी है.
Ankurit Aalo Ke Nuksan: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग हर घर में हर दिन बनाया और खाया जाता है. आलू से कई तरह की व्यंजन बनाएं जाते हैं. घर के बड़े हो या बच्चे हर किसी को आलू से बनी डिश पसंद होती है. और इसी के चलते हममें से ज्यादातर लोग आलू को बड़ी मात्रा में खरीद कर स्टोर कर लेते हैं. लेकिन आलू को जब लंबे समय तक स्टोर किया जाता है तो उनमें अंकुर निकलना शुरू हो जाते हैं. कई लोग अंकुरित आलू (Sprouted Potatoes) खाने से परहेज करते हैं, तो कई लोग इसे खाते हैं. इसी सब के चलते अक्सर मन में एक सवाल रहता है कि क्या अंकुरित आलू खाना सुरक्षित है या नहीं. तो चलिए जानते हैं अंकुरित आलू खाना चाहिए या नहीं और इससे होने वाले नुकसान.
यहां जानें अंकुरित आलू क्यों नहीं खाना चाहिए- Here's Know Why Not Eat Sprouted Potatoes?
आलू एक प्रकार की जड़ वाली सब्जी है और ये सोलनिन का एक प्राकृतिक सोर्स है. इसमें मौजूद ग्लाइकोकलॉइड कम्पाउंड स्वाभाविक रूप से टमाटर और बैंगन जैसे कई अन्य फूड में पाए जाते हैं. ज्यादा ग्लाइकोकलॉइड्स वाली चीजों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अंकुरित आलू खाने के नुकसान- Ankurit Aalo Khane Ke Nuksan:
ब्लड शुगर लेवल-
अंकुरित आलू का कार्बोहाइड्रेट स्टार्च शुगर में बदल जाता है, जो आपके शरीर में पहुंचते ही आपका ब्लड शुगर लेवल (blood sugar level) बढ़ा सकता है. ब्लड शुगर के मरीजों के लिए आलू का ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है.
पाचन तंत्र-
अंकुरित आलू में सोलानीन और अल्फा कैकोनीन नाम के ये दो तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, इससे हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है.

अंकुरित आलू में सोलानीन और अल्फा कैकोनीन नाम के ये दो तत्व पाए जाते हैंPhoto Credit: iStock
फूड पॉइजनिंग-
अंकुरित आलू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं. अंकुरित आलू खाने से फूड पॉइजनिंग (food poisoning) का खतरा हो सकता है.
Black Garlic Benefits: किसी औषधी से कम नहीं है काला लहसुन, फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप...
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं