Breakfast Recipes For Diabetes: डायबिटीज या मधुमेह आज के समय की एक गंभीर बीमारी है. इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में कंट्रोल करके कंट्रोल किया जा सकता है. असल में यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है. जिससे शुगर लेवल बढ़ने लगता है. डायबिटीज और शुगर लेवल बढ़ने से हार्ट, आंखों से कम दिखना शरीर में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वैसे तो इसको जड़ से खतम करने की कोई दवा नहीं है लेकिन, इसे दवाओं और खान-पान से कंट्रोल कर सकते हैं. तो आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज लेकर आए हैं जिन्हें डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं.
इन स्वादिष्ट रेसिपीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं डायबिटीज के मरीज- Diabetic Friendly Tasty Recipes:
1. काला चना चाट-
काले चने को प्रोटीन और पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. डायबिटीज के मरीज इससे बने चाट को स्नैक्स या ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए ओवर नाइट भीगे चने, उबाल लें. और धनिया, हरी मिर्च, प्याज, चाट मसाला, पिसा जीरा, नींबू का रस और नमक डालकर इसे तैयार कर सकते हैं. ये एक क्विक और टेस्टी डिश है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Black Garlic Benefits: किसी औषधी से कम नहीं है काला लहसुन, फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप...

चना चाट पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
2. उपमा-
उपमा एक साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपीज है. जिसे अब हर जगह खाया और पसंद किया जाता है. डायबिटीज के मरीज सूजी उपमा को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है, सूजी, दाल, हरी सब्जियों और दही के साथ इस डिश को प्रोटीन रिच बनाया जा सकता है.
उपमा की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. सिंघाड़े के पराठे-
सिंघाड़े के आटे को व्रत के दौरान सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. लेकिन इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इससे आप कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं. रेगुलर आटे की जगह आप सिंघाड़े के आटे के पराठे बना सकते हैं. ये न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत से भी भरपूर है.
सिंघाड़े के पराठे की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं