विज्ञापन
This Article is From May 27, 2021

Benefits Of Cucumber Seeds: खीरे के बीज खाने के चार अद्भुत फायदे

Health Benefits Of Cucumber Seeds: गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. खीरा पेट को ठंडक देता है और कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद भी करता है. लेकिन क्या आपको पता है कि खीरे के बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

Benefits Of Cucumber Seeds: खीरे के बीज खाने के चार अद्भुत फायदे
Cucumber Seeds: खीरे के बीज खाने से शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है.
  • खीरे के बीजों में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है.
  • खीरे के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है.
  • खीरे के बीज आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

Health Benefits Of Cucumber Seeds: गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. खीरा पेट को ठंडक देता है और कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद भी करता है. लेकिन क्या आपको पता है कि खीरे के बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. खीरे के बीज खाने से शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है. आपको बता दें कि खीरे के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण, खनिज, पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. खीरे के बीज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने आपको लम्बे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं. ये सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. खीरे के बीजों में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है. इसके सेवन से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. इतना ही नहीं जिन लोगों को पेशाब में जलन आदि की समस्या रहती है उनके लिए खीरे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. 

खीरे के बीज खाने के फायदेः (Kheere Ke Beej Khane Ke Fayde)

1 वजन कम करनेः

खीरे के बीज से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. इसमें कैलोरी न के बराबर होती है. खीरा भूख को भी कंट्रोल करता है. खीरे के बीजों में खनिज और पानी की भरपूर मात्रा होती है. इससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. 

a7un33lg

खीरे के बीज से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. Photo Credit: iStock

2. मसूड़ों के लिएः

अगर आपके मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया हैं तो खीरे के बीजों से वो खत्म हो सकते हैं. खीरे के बीजों में ऐसा रसायन पदार्थ मौजूद होता है जिससे दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं और मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है.

3. झुर्रियों के लिएः

खीरे के बीजों को सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी गुणकारी माना जाता है. असल में गर्मियों में होने वाले सनबर्न, ड्राई स्किन और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं खीरे के बीज. खीरे के सेवन से झुर्रियों की समस्या को दूर किया जा सकता है.

4. आंखों के लिएः

खीरे के बीज में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. गर्मियों के मौसम में खीरे के सेवन से आंखों की सूजन और जलन को कम किया जा सकता है.

Cashless Treatment For COVID-19 | इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं दिया कैशलेस ट्रीटमेंट, ऐसे करें शिकायत

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Summer Foods To Beat The Heat: गर्मी से बचने और हेल्दी रहने के लिए डाइट में इन 9 फूड्स को करें शामिल
Diabetic Lunch Ideas: डायबिटीज के मरीज लंच में खाएं ये चार चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर
Benefits Of Karonda: वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक, करौंदा खाने के पांच फायदे
Dry Dates (Chuhara) Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर कब्ज को दूर करने तक, छुहारे खाने के 7 फायदे
Lemon Water For Summer: गर्मियों में नींबू-पानी पीने के 10 अद्भुत लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health Benefits Of Cucumber Seeds, Cucumber Seeds Benefits, Cucumber Seeds For Health Hindi, Cucumber Seeds For Weight Loss, Cucumber Seeds For Summer, Cucumber Seeds For Skin, Cucumber Benefits, Cucumber Diet, Kheere Ke Beej Khane Ke Fayde, Cucumber Seed For Stomach, Cucumber Seed For Beat The Heat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com