- वजन घटाने में मददगार है एप्पल साइडर विनेगर .
- एप्पल साइडर विनेगर में विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं.
- एप्पल साइडर विनेगर इंसुलिन के प्रति हमारी सेंसिटिविट को मैनेज करता है.
Health Benefits Of Apple Cider Vinegar: एप्पल साइडर विनेगर सेब से बनाया जाता है. यह सिरके का ही एक प्रकार है, जिसे सेब के रस को फरमेंट करके बनाया जाता है. इसे सेब के सिरके के नाम से भी जाना जाता है. इसका इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. स्वाद को बढ़ाने के अलावा ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पाचन समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं. आपको बता दें कि एप्पल साइडर विनेगर को बनाने के लिए चीनी को शराब में बदलकर उसमें खमीर मिलाया जाता है. एप्पल साइडर सिरका का उपयोग औषधीय रूप से भी किया जाता है.
एप्पल साइडर विनेगर के फायदेः (Apple Cider Vinegar Ke Fayde)
1. वजन घटानेः
मोटापा कम करने के लिए आप सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं. यह आपको कम कैलोरी खाने में मदद कर सकता है, जिससे वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेब के सिरके का सेवन करने से वजन को तेजी से कम किया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. ब्लड शुगरः
एप्पल साइडर विनेगर इंसुलिन के प्रति हमारी सेंसिटिविट को मैनेज करता है, इसलिए ये ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज कर सकता है. अगर किसी का ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बढ़ रहा है तो एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से कम किया जा सकता है.

अगर किसी का ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बढ़ रहा है तो एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से कम किया जा सकता है. Photo Credit: iStock
3. डायबिटीजः
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है सेब का सिरका. डायबिटीज में हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है. एप्पल साइडर विनेगर से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
4. पाचनः
एप्पल साइडर विनेगर का एसिडिक नेचर होता है और ये उन लोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है जिनको गैस की समस्या रहती है. यह खाने को पचाने और डाइजेशन को दुरुस्त रखने में भी मदद कर सकता है.
5. दिलः
दिल को सेहतमंद रखने में मददगार है एप्पल साइडर विनेगर इसका इस्तेमाल करने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिल सकती है.
6. जोड़ों के दर्दः
एप्पल साइडर विनेगर के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द को कम किया जा सकता है. इसको आप गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं. इसके अलावा आप इसमें नारियल तेल मिला कर जोड़ों पर मालिश भी कर सकते हैं.
रोजाना बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, होंगे गजब के फायदे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं