Ghee Milk Benefits In Hindi: दूध का सेवन सेहत के लिए कमाल माना जाता है. घर के बड़े अक्सर दूध पीने की सलाह देते हैं. क्योंकि रोजाना एक गिलास दूध के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन डी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयोडीन, पोटैशियम और विटामिन बी2 जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं. अगर आप दूध के साथ एक चम्मच घी को डालकर पीते हैं तो इसके लाभ और बढ़ सकते हैं. क्योंकि घी में लिनोलिक एसिड, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस दूध का सेवन.
दूध में घी डालकर पीने के फायदे- (Doodh Mein Ghee Dalkar Pine Ke Fayde)
1. कब्ज-
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप रोजाना एक चम्मच घी दूध में डालकर पी सकते हैं. इससे मल त्याग में आसानी होगी और पाचन संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- बाहर निकली तोंद कुछ ही दिन में हो जाएगी अंदर, बस आज से ही खाना शुरू कर दें ये फल

2. हड्डियों-
रोजाना दूध में घी डालकर पीने से मांसपेशियों को तेज़ी से बढ़ाने और हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है.
3. इम्यूनिटी-
मजबूत इम्यूनिटी शरीर के लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि अगर हमारी इम्यूनिटी कमजोर है तो हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए आप दूध में घी डालकर पी सकते हैं.
4. वजन घटाने-
मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप दूध में घी डालकर पी सकते हैं.
5. स्किन-
दूध में घी डालकर पीने से स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.
क्या है वजन कम करने का सही तरीका, कैसे बचें Yo-Yo Effect से, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं