Pet Ki Charbi Ghatane Ka Upaye: पेट की लटकती चर्बी को कम करने के लिए आज के समय में हम क्या कुछ नहीं करते हैं. जिम से लेकर डाइटिंग तक लेकिन वो परिणाम नहीं मिलता जो हम चाहते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा बढ़ा वजन न सिर्फ आपकी सुंदरता को खराब करने का काम करता है बल्कि, इससे शरीर को भी कई नुकसान हो सकते हैं. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना पपीता को खाना शुरू कर दें. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. पपीता एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए भंडार कहा जाता है. क्योंकि इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.
क्या पपीता से वजन घटता है- (Is Papaya Good For Weight Loss)
पपीता एक लो कैलोरी फ्रूट है जिससे बेली फैट को कम करने के लिए मदद मिल सकती है. पपीता में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने और वजन को कंट्रोल करने में मददगार है. तो चलिए जानते वजन को घटाने के लिए कैसे खाएं पपीता.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- सफेद बालों की वजह से हैं परेशान तो मेहंदी और ड्राई नहीं, किचन में मौजूद इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल

Photo Credit: Canva
वजन को घटाने के लिए कैसे खाएं पपीता- (How To Consume Papaya For Reduce Weight)
1. सलाद-
वजन को कम करने के लिए सुबह खाली पेट पपीते का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है. इसे आप नाश्ते में सलाद के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.
2. जूस-
फलों के जूस को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. बेली फैट को कम करने के लिए आप पपीते के जूस का सेवन कर सकते हैं.
3. स्मूदी-
अगर आपको स्मूदी का सेवन पसंद है तो आप वजन को घटाने के लिए अपनी स्मूदी में पपीते को शामिल कर सकते हैं.
क्या है वजन कम करने का सही तरीका, कैसे बचें Yo-Yo Effect से, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं