Papaya Health Benefits In Hindi: पपीता एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है. पपीते को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस फल के पत्ते, बीज भी सेहत के लिए गुणकारी हैं. आमतौर पर हम सभी पका पपीता खाना पसंद करते हैं लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि पके पपीते की तरह कच्चा पपीता भी सेहत के लिए कमाल है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई भरपूर होता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है. कच्चे पपीते को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं जैसे, कच्चे पपीते की सब्जी, अचार, सलाद, पकौड़े आदि.
क्या कब्ज में मददगार है कच्चा पपीता- (Is raw papaya helpful in constipation)
कच्चे पपीते में मौजूद पैपिन पाचन शक्ति को ठीक करने में मददगार हो सकता है. क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज और पेट गैस को दूर करने में मदद कर सकता है. अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो आप पपीते के जूस का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- बासी मुंह चबा लें 2-3 ये हरी पत्तियां, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

कच्चा पपीता खाने के फायदे- Kachcha Papita Khane Ke Fayde:
1. वजन घटाने-
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करने में मददगार हो सकता है. इसे आप सलाद, जूस और सब्जी के रूप में खा सकते हैं.
2. डायबिटीज-
डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए कच्चे पपीते का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
3. इम्यूनिटी-
कच्चे पपीते में विटामिन-बी, विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं