विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

हार्ट के लिए अमृत के समान है लहसुन, इन बड़ी बीमारियों से राहत दिलाने में रामबाण घरेलू उपाय

Garlic For Heart: लहसुन को पीसने से 'ऐलिसन' नामक यौगिक मिलता है, जो 'एंटीबायोटिक' गुणों से भरा होता है. इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, एंजाइम और विटामिन बी, सैपोनिन और फ्लैवोनॉइड पाए जाते हैं.

हार्ट के लिए अमृत के समान है लहसुन, इन बड़ी बीमारियों से राहत दिलाने में रामबाण घरेलू उपाय
आयुर्वेद में माना गया है कि लहसुन के प्रयोग से कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है.

Garlic For Heart: सफेद छिलकों वाला लहसून जितना देखने में अच्छा लगता है, उसमें प्रकृति ने भी कई गुण भी भरे हैं. यह खाने में जायका बढ़ाने के साथ-साथ आयुर्वेद में खास स्थान रखता है. रिसर्च बताती है कि यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ-साथ कैंसर को कम करने में कारगर है. लहसुन का वैज्ञानिक नाम 'एलियम सैटिवम एल' है और इसकी उत्पत्ति मध्य एशिया से मानी जाती है. वहीं, इसकी पैदावार भारत, चीन, फिलीपीन्स, ब्राजील, मैक्सिको जैसे देशों में बड़े पैमाने पर हो रही है. पुराने समय से इसका इस्तेमाल औषधीय प्रयोजन के लिए किया जा रहा है. आयुर्वेद और रसोई के नजरिए से लहसुन एक जरूरी सब्जी है. कहते हैं लहसुन को पीसने से 'ऐलिसन' नामक यौगिक मिलता है, जो 'एंटीबायोटिक' गुणों से भरा होता है. इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, एंजाइम और विटामिन बी, सैपोनिन और फ्लैवोनॉइड जैसे पदार्थ पाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: हार्ट की बीमारियों से बचने के लिए क्या खाना चाहिए? इन 10 चीजों को आज से ही डाइट में शामिल कर लें

लहसुन इन स्वास्थ्य समस्याओं से दिला सकता है राहत

आयुर्वेद में माना गया है कि लहसुन के प्रयोग से कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है. वहीं, भोजन में इसका सेवन करने से दमा, बहरापन, कोढ़, बलगम, बुखार, हार्ट डिजीज और क्षय रोगों को दूर करने में मदद मिलती है.

क्या कहती है रिपोर्ट?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर में सुधार हो सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है. लहसुन के सेवन से भूख भी बढ़ती है और पाचन तंत्र पूरी तरह ठीक रहता है. साथ ही यह डायबिटीज, टीयूएफएस, डिप्रेशन और कैंसर जैसी बीमारियों में भी लहसुन कारगर माना गया है.

हार्ट के लिए अमृत है लहसुन

हार्ट डिजीज के लिए लहसुन को ‘अमृत' के समान माना जाता है. हार्ट डिजीज का मुख्य कारण ब्लड वेसल्स और धमनियों का सिकुड़ जाना है और इनमें कोलेस्ट्रॉल जम जाता है जिसके कारण शरीर में ब्लड फ्लो ठीक प्रकार से नहीं हो पाता. धमनियों का सिकुड़ना और उनमें कोलेस्ट्रॉल का जमाव है, जिससे ब्लड फ्लो रिस्ट्रिक्ट होता है. यह स्थिति एथेरोस्क्लेरोसिस कहलाती है, जिसमें धमनियों की दीवारों पर प्लाक (कोलेस्ट्रॉल, वसा और अन्य पदार्थों का जमाव) जमा हो जाते हैं. ऐसे में लहसुन के प्रयोग से सिकुड़ी हुई धमनियां साफ हो जाती हैं और व्यक्ति हृदय रोग से मुक्ति पा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या कॉफी पीने से स्किन खराब होती है? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा और कॉफी पीने का सही तरीका

कैसे करें लहसुन का इस्तेमाल?

लहसुन, पुदीना, जीरा, धनिया, काली मिर्च और सेंधा नमक की चटनी खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है. वहीं, इसकी दो-तीन तुर्रियां चबा लेने से हार्ट फेल होने की नौबत नहीं आती, ऐसे में नियमित रूप से लहसुन दूध के साथ प्रयोग करना चाहिए. लहसुन के सेवन से हार्ट पर पड़ने वाला गैस का दबाव कम होता है. यह कोलेस्ट्रॉल को समाप्त करता है तथा हार्ट रोगी को नया जीवन देता है.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic For Heart Health, Lahsun Ke Fayde Dil Ke Liye, Garlic Home Remedy For Diseases, Lahsun Se Bimariyon Ka Ilaj, Garlic Is Nectar For Heart, Lahsun Heart Attack Prevention, Garlic For Cholesterol Control, Lahsun Se Immunity Boost, Garlic Benefits In Ayurveda, Lahsun Ka Gharelu Upay, Garlic For Blood Pressure, Lahsun Se Sugar Control, Garlic Anti-inflammatory Uses, Lahsun Ka Sahi Tarika, Garlic For Detox And Digestion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com