- गर्मियों में भी कई लोगों की एडियां फटती हैं.
- एडियों को फटने से बचाने के लिए हेल्दी खाना खाएं.
- फटी एडियों में मददगारा है एलोवेरा.
Cracked Heels Problem: हममें से ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में फटी एडियों की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन गर्मियों में भी कई लोगों की एडियां फटती हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जो गर्मी में आपकी एडियों (Foot Care Tips) को फटने से बचाने में मदद कर सकते हैं. असल में गर्मियों में एडिया फटने का एक कारण शरीर में पोषक तत्वों और पानी की कमी भी हो सकती है. इसके अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट जिनका इस्तेमाल करते हैं उनका रिएक्शन भी हो सकता है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में, जो एडियों को फटने से बचाने और मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं.
एडियों को मुलायम बनाने के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाएं-
1. पेट्रोलियम जेली-
गर्मी में अगर आपकी एडियां फटती हैं तो आप पैरों को गुनगुने पानी में धोकर स्टोन से एडियां साफ करें, और रात को सोते समय पेट्रोलियम जेली को लगाएं. इससे फटी एडियों से छुटकारा मिल सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. एलोवेरा जेल-
एलोवेरा जेल को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हममें से ज्यादातर लोग इसे सुंदरता के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन, एलोवेरा फटी एडियों को भी सुंदर बनाने में मदद कर सकता है. रात को सोने से पहले एलोवेरा लगाने से फटी एडियों में आराम पाया जा सकता है.
3. विटामिन-
शरीर को अंदर से पोषण देने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन को शामिल करें. विटामिन्स से भरपूर डाइट का सेवन कर फटी एडियों की समस्या से बचा जा सकता है.
4. केला-
केला सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फ्रूट है. पके केले को मसल कर फटी एडियों पर लगाने से आराम मिल सकता है. इसके लिए आपको पका केला लेना है, आप खराब केला यानि जो ज्यादा पक गया हो जिसे आप नहीं खा सकते उसे भी ले सकते हैं. मैश कर पैरों पर लगाएं और कुछ देर बाद पैरों को गुनगुने पानी से साफ कर लें.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं