विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2025

सुबह उठते ही खाली पेट पानी में उबालकर पी लें ये 3 चीजें, रॉकेट की स्पीड से साफ होगा पेट

Kabj Ka Gharelu Upaye: कब्ज का नाम सुनने में भले ही छोटा लगे लेकिन, जो लोग इससे जूझते हैं वही जानते हैं कि ये समस्या बड़ी है या छोटी. अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पानी चाहते हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं.

सुबह उठते ही खाली पेट पानी में उबालकर पी लें ये 3 चीजें, रॉकेट की स्पीड से साफ होगा पेट
Constipation Relief Drink: कब्ज का घरेलू उपाय.

Constipation Relief  Drink In Hindi: कब्ज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. कब्ज पाचन तंत्र की स्थिति को कहते हैं जिसमें किसी व्यक्ति को मल त्याग में परेशानी होती है. कब्ज की समस्या कई कारण से हो सकती है जैसे, पानी का सेवन कम करना, फाइबर फूड्स का सेवन कम करना, किसी दवाओं का असर, अधिक तेल मसाले और फास्ट फूड का सेवन. कई बार अधिक तेल मसाले और फास्ट फूड के सेवन से पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो किचन में मौजूद जीरा, सौंफ, और धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं, चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे करें इसका सेवन.

1. धनिया-

धनिया के बीज के पानी का सेवन करने से कब्ज़ से आराम मिल सकता है. धनिया में फ़ाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है, जो पाचन को बढ़ावा देने में मददगार है. धनिया में मौजूद थाइमोल नामक यौगिक पाचन रसों के स्राव को बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें- दांतों में जमी पीली परत को हटाने के लिए बासी मुंह जमाना शुरू कर दें ये 3 पत्तियां, मोतियों की तरह चमक जाएंगे दांत 

Latest and Breaking News on NDTV

2. सौंफ-

सौंफ का पानी पीने से या सौंफ को खाने से कब्ज़ से आराम मिल सकता है. सौंफ में फ़ाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है और इसमें एस्ट्रैगोल, फ़ेन्कोन, और एनेथोल जैसे तत्व होते हैं, जो कब्ज से आराम दिला सकते हैं.

3. जीरा-

जीरा कब्ज के लिए फ़ायदेमंद माना जाता है. जीरे में मौजूद फ़ाइबर और एंटीऑक्सीडेंट, पाचन क्रिया को बेहतर बना सकते हैं. जीरा पानी पीने से कब्ज से आसानी से राहत मिल सकती है. 

कैसे बनाएं जीरा, सौंफ और धनिया का पानी- (How To Make Cumin Fennel And Coriander Seeds Water At Home)

जीरा, सौंफ और धनिया के पानी को कब्ज के लिए काफी असरदार माना जाता है. इसे बनाने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी डालें. इसमें एक चम्मच जीरा, एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच धनिया के बीज डालकर अच्छे से पानी को खौला लें. फिर इस पानी को छानकर सुबह खाली पेट पी लें. इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

क्‍यों दोबारा हो जाता है कैंसर, एक्सपर्ट ने बताई हैरान करने वाली वजह

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cumin Fennel And Coriander Seeds Water For Constipation Relief, Digestion Remedies, Saunf Dhaniya Jeera Pani Ke Fayde, Kabj Ka Upaye, Cumin Seeds Water Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com