विज्ञापन

Crispy Sabudana French Fries Recipe: आलू के फ्राइज को दें टक्कर, साबूदाना से बनाएं यह क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्नैक

Crispy Sabudana French Fries Recipe: साबूदाना सिर्फ खिचड़ी या वड़ा बनाने के काम ही नहीं आता बल्कि इससे आप बेहद क्रिस्पी और स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज भी तैयार कर सकते हैं. बाहर से करारे और अंदर से सॉफ्ट ये फ्राइज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे. शाम की चाय, हाउस पार्टी या अचानक लगी भूख के लिए यह एक शानदार स्नैक ऑप्शन है.

Crispy Sabudana French Fries Recipe: आलू के फ्राइज को दें टक्कर, साबूदाना से बनाएं यह क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्नैक
Crispy Sabudana French Fries Recipe
Instagram

Crispy Sabudana French Fries Recipe: अगर आप हमेशा एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो साबूदाना फ्रेंच फ्राइज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. यह रेसिपी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग इसे घर पर बनाकर खूब पसंद कर रहे हैं. इसका स्वाद, टेक्सचर और आसान रेसिपी इसे खास बनाती है. अधिकतर लोग साबूदाना का इस्तेमाल खिचड़ी, वडा, टिक्की या अन्य पारंपरिक व्यंजनों में करते हैं. हालांकि, अब इससे बनने वाले फ्रेंच फ्राइज भी तेजी से फेमस हो रहे हैं. यह स्नैक बाहर से सुनहरा और कुरकुरा होता है, जबकि अंदर से हल्का और मुलायम रहता है. यही वजह है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे चाव से खाता है.

इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. अगर आपके घर मेहमान आने वाले हैं या शाम की चाय के साथ कुछ अलग परोसना चाहते हैं, तो यह रेसिपी एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है.

साबूदाना फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Sabudana French Fries)

  • 1 कप साबूदाना
  • 3 मध्यम आकार के उबले आलू
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच जीरा
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच अरारोट या कॉर्नफ्लोर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • तलने के लिए तेल

कैसे बनाएं साबूदाना फ्रेंच फ्राइज? (How To Make Sabudana French Fries)

  1. सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें. जब साबूदाना पूरी तरह फूल जाए, तो अतिरिक्त पानी निकाल दें.
  2. अब एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश करें. इसमें भीगा हुआ साबूदाना, नमक, जीरा, हरी मिर्च, हरा धनिया और अरारोट डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक एक स्मूद और सॉफ्ट डो तैयार न हो जाए.
  3. अब इस मिश्रण को किसी ट्रे या प्लेट में फैलाकर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इससे मिश्रण सेट हो जाएगा और फ्राइज को आकार देना आसान होगा.
  4. इसके बाद मिश्रण को निकालकर लंबी और पतली स्टिक के आकार में काट लें. एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर फ्राइज को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. अगर आप कम तेल वाला ऑप्शन चाहते हैं, तो इन्हें एयर फ्रायर में भी तैयार कर सकते हैं.

फ्राइज तैयार होने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. अब इन्हें टोमैटो सॉस, मिंट डिप, मेयोनीज़ या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें. अगर आप घर पर कुछ अलग, आसान और स्वादिष्ट स्नैक बनाना चाहते हैं, तो साबूदाना फ्रेंच फ्राइज जरूर ट्राई करें. 

यह भी पढ़े: Turai Paneer Recipe: रोज की साधारण तुरई को दें नया ट्विस्ट, एक्ट्रेस नीना गुप्ता की ये हल्की सब्जी जीत सकती है दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com